jamshedpur-सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा द्वारा माता साहिब कौर जी का जन्म दिहाड़ा 3 नवंबर को बिस्टुपुर गुरुद्वारा में मनाया जाएगा।know more about it.

1 min read
Spread the love

jamshedpur

सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा द्वारा खालसा की धर्म माता साहिब कौर जी का जन्म दिहाड़ा 3 नवंबर दिन रविवार को बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा।
इस संबंध में सेन्ट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंदर कौर जी ने संवाददाता को बताया कि आगामी 3 नवंबर रविवार को माता साहिब कौर जी का 342 वां जन्म दिहाड़ा शहर के बिस्टुपुर स्थित जी टाउन गुरुद्वारा साहिब में मनाया जाएगा।

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

बीबी रविंदर कौर जी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि माता साहिब कौर जी का जन्म दिहाड़ा जमशेदपुर में पहली बार सेन्ट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा मनाया जा रहा है। जिसकी काफी सराहना की जा रही है।
कार्यक्रम में समस्त जमशेदपुर की स्त्री सत्संग सभाओं द्वारा संगति रुप में सुबह 8-30 बजे श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। जोकि काफी आलौकिक होगा।
सुखमनी साहिब के पाठ के उपरांत स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं द्वारा गुरबाणी किर्तन कार्यक्रम होगा। उसके बाद शहर की जानी मानी सिख इतिहासकार बीबी सतवंत कौर जी संगत को माता साहिब कौर जी का इतिहास श्रवण करायेंगी।अंत में हरमन प्यारे रागी जत्था भाई गुरदीप सिंह जी निक्कू मनोहर गुरबाणी किर्तन करके संगत को निहाल करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सेन्ट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा जमशेदपुर की स्त्री सत्संग सभाओं और कार्यक्रम में आये हुए सिख समाज के माननीय सज्जनों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के समापन के उपरांत गुरु का अतूट लंगर वरताया जाएगा।

ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੋਰੀਸੰਕਰ ਰੋਡ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਇਸਤਰੀ ਸਤਸੰਗ ਸਭਾ ਪ੍ਧਾਨ ਬੀਬੀ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੋਰ ਜੀ ਟਿੰਪੀ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਸਿਖ ਵਿਜਡਮ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤਾਰ ਕੰਪਨੀ,ਸੈੰਟਰਲ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਜਮਸੈਦਪੁਰ,ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ,ਮੋਸਨ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਅਕੈਡਮੀ ਜਮਸੇਦਪੂਰ,ਅਤੇ ਜਮਸੇਦਪੂਰ ਟਰਕ ਐੰਡ ਟਰੇਲਰ ਏਸੋਸਿਏਸ਼ਨ, ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।

jamshedpur
jamshedpur
jamshedpur
jamshedpur
jamshedpur

सम्बंधित खबरें

Breaking-टाटा स्टील कर्मचारी द्वारा पत्नी एवं बच्चों से मारपीट, घर से निकालने की धमकी।know more about it.

jamshedpur-संगतसर नरगा में होला मोहल्ला भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया,know more about it.

jamshedpur-सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की बैठक में अखण्ड तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की भव्य सफलता का संकल्प,know more about it.

jamshedpur-शहीद बाबा दीपसिंह सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब में गुरमत विचार कल।know more about it.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *