Loading ...

jamshedpur-जरुरतमंद एवं गरीब मरीजों की मदद करने का सुनहरा मौका, दवाईयों की सेवा करके पुण्य लाभ कमाएं।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

Daily Dose 24/7

SIKH MEDIA

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC), जमशेदपुर द्वारा चलाए जा रहे गुरु रामदास भलाई केन्द्र में हर दिन अलग-अलग स्पेशलिस्ट डॉक्टर बिना किसी स्वार्थ के ज़रूरतमंद मरीज़ों की जांच करते हैं और मुफ़्त दवाएँ भी देते हैं। इस बीच सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि मरीज़ों की बढ़ती संख्या के कारण, इस समय दवाओं की बहुत ज़रूरत है।

उन्होंने सभी सिख संस्थाओं एवं आम संगत से अपील करते हुए कहा कि अगर आप दवाओं के रूप में सेवा करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें और डॉक्टरों से ज़रूरी दवाओं की लिस्ट बनवाएँ और उसी के अनुसार दवाएँ दान करें, ताकि आपका योगदान सीधे ज़रूरतमंद मरीज़ों की मदद कर सके।

उन्होंने कहा कि जो लोग दवाओं के लिए आर्थिक मदद करना चाहते हैं, वे साथ दिए गए QR Code को स्कैन करके भी योगदान दे सकते हैं।आपका हर योगदान ज़रूरतमंद मरीज़ों की दवाओं और इलाज के लिए समर्पित होगा।

कृपया इस QR Code को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें, ताकि यह अपील ज़्यादा से ज़्यादा दानदाताओं और सेवादारों तक पहुँच सके। गुरु रामदास जी की इस महान मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *