Loading ...

JAMSHEDPUR-स्त्री सत्संग सभा टिनप्लेट द्वारा दिवान हाल के सौन्दर्यीकरण हेतु 5 लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

JAMSHEDPUR

SIKH MEDIA

स्त्री सत्संग सभा द्वारा दिए गए उक्त धनराशि हमारे लिए ऑक्सीजन का काम करेगी-सुरजीत सिंह खुशीपुर

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

यदि आप सिख मीडिया (Daily Dose 24×7) के काम से संतुष्ट हैं और चाहते हैं कि सिख मीडिया सिख समाज के लिए इससे भी बेहतर कार्य करे तो आप सिख मीडिया को नीचे दिए गए स्कैनर पर स्कैन करके सहयोग कर सकते हैं।

जमशेदपुर- टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब के स्त्री सत्संग सभा द्वारा प्रधान बीबी पपींदर कौर के नेतृत्व मे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर को 5 लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

इस संबंध मे प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने मीडिया को साक्षात्कार के दौरान स्त्री सत्संग सभा के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों तथा इलाके की सभी संगत का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। और कहा कि स्त्री सत्संग सभा द्वारा घर घर में सत्संग कार्यक्रम करके जो राशि जमा की गई थी। आज उसे साकार करते हुए गुरु घर के सौन्दर्यीकरण हेतु गुरु चरणों मे अर्पित किया गया है। इससे गुरुद्वारा कमेटी को गुरुद्वारा साहिब के दिवान हाल के निर्माण कार्य को करने में काफी राहत मिलेगी। स्त्री सत्संग सभा द्वारा दिए गए उक्त धनराशि हमारे लिए ऑक्सीजन का काम करेगी।

उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के ऊपरी तल मे गुरु घर के सौन्दर्यीकरण हेतु दिवान हाल का काम चल रहा है। ऐसे वक्त मे स्त्री सत्संग सभा द्वारा दिए गए राशि के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूरी टीम की ओर से धन्यवाद करते हैं।

इस बीच स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी पपिंदर कौर ने टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर की सराहना करते हुए मीडिया को कहा कि प्रधान साहिब कमेटी का काम बहुत अच्छी तरह से निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज सत्संग के हाजरी से प्राप्त धनराशि को गुरुद्वारा साहिब के सौन्दर्यीकरण हेतु कमेटी को सौंपा गया है। उक्त धनराशि में सभी इलाका निवासी संगत का हिस्सा है। हम अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं कि सत्संग द्वारा जो धनराशि एकत्र हुई थी। उसका सदुपयोग गुरु घर में हो रहा है। और हमें भी सेवा करने का अवसर मिल रहा है। एक सवाल के जवाब मे उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब आज के आधुनिक समय को देखते हुए हाइटेक किया जा रहा है। जिसमें गुरुद्वारा साहिब के दिवान हाल को सेन्ट्रलाइज एसी एवं संगत की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाने का भी प्रावधान रखा गया है।

💥विशेष उपस्थिति 💥

इस मौके पर स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी पपिंदर कौर के साथ जनरल सेक्रेटरी बीबी मंजीत कौर, कैशियर बीबी चरनजीत कौर, ज्वायंट सेक्रेटरी बीबी मंजीत कौर बीबी मीना कौर, सलाहकार बीबी अमरजीत कौर मौजूद थे।
एवं टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के ओर से प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर के अलावा बलवंत सिंह शेरों कार्यकारी प्रधान, मंजीत सिंह खालसा कैशियर, कुलवंत सिंह पहलवान मुख्य सलाहकार, दलबीर सिंह पन्नू सलाहकार, गुरचरन सिंह बिल्ला कार्यकारी प्रधान एवं स्कूल सचिव, सुरिंदर सिंह छिंदा मुख्य सलाहकार, कश्मीर सिंह शेरों जनरल सेक्रेटरी, जसपाल सिंह कनिके जनरल सेक्रेटरी, सरताज सिंह ताजा प्रधान सिख नौजवान सभा, प्रकाश सिंह बुट्टर एडिटर, परविंदर सिंह सोहल चेयरमैन, कुलदीप सिंह खुशीपुर, जोगिंदर सिंह कलेर आदि मौजूद थे।


JAMSHEDPUR-स्त्री सत्संग सभा टिनप्लेट द्वारा दिवान हाल के सौन्दर्यीकरण हेतु 5 लाख रुपये का चेक सौंपा गया।


jamshedpur-एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में शहीदी समागम मनाया गया।


jamshedpur-बलबीर कौर को पदयात्रा मे बाटा चौक रेलवे फाटक चौक में भारी जन समर्थन मिला.


jamshedpur-ਜੋ ਅਵਾਰਡ ਸਾਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਹੈ, ਉਹ ਕਿਸੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਜਾਂ ਸੰਸਥਾ ਦਾ ਨਹੀਂ-ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ. ਭਗਵਾਨ ਸਿੰਘ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *