Loading ...

jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का मिसाल कायम किया गया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

भाईचारा एवं आपसी सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर- प्रजापिता ब्रह्मकुमारी इश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर निकाले गए शोभायात्रा का टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

इस संबंध में टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने मीडिया को बताया कि उक्त संस्था द्वारा गुरुद्वारा कमेटी को एक निवेदन पत्र दिया गया था। जिसमें कहा गया था कि महाशिवरात्रि के अवसर पर एक (12) ज्योतिर्लिंगम रथ एवं कलश यात्रा गुरुद्वारा साहिब के सामने से गुजरेगी। जिसके स्वागत एवं श्रद्धालुओं की सेवा हेतु पीने का पानी एवं फल फ्रूट वितरण का आग्रह किया गया था। इस पर टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने उन्हें शोभायात्रा की सेवा करने का आश्वासन दिया।

उसी संबंध में आज निकले महाशिवरात्रि की शोभायात्रा का गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स्त्री सत्संग सभा एवं नौजवान सभा ने भाईचारा एवं आपसी सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए भव्य स्वागत किया। और श्रद्धालुओं के बीच पीने का पानी एवं खाने पीने का सामान वितरण किया गया।

इस पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारीइश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र के प्रभारी ब्रह्मकुमारी सुधा बहन ने प्रधान सरदार सतबीर सिंह को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *