CGPC News-मजदूरों के सकुशल वापसी पर सीजीपीसी ने कराया जमशेदपुर का मुँह मीठा,know more about

1 min read
Spread the love

CGPC News

Daily Dose News

उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग से 41 मजदूरों की सकुशल वापसी पर खुशी का इजहार करते हुए सिखों की सिरमौर संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने लड्डू बांटकर जमशेदपुरवासियों का मुंह मीठा कराया।


बुधवार को साकची गुरुद्वारा के सामने कालीमाटी रोड पर आने-जाने वाले राहगीरों, बच्चों, बुजुर्ग, महिला, स्कूली बच्चे और वाहन चालकों को रोक-रोक कर उनका मुँह मीठा किया गया। राहगीर भी खुलकर इस खुशी के मौके में शरीक हुए। सीजीपीसी अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह समेत चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, साकची गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, परमजीत सिंह काले, गुरनाम सिंह बेदी, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, परबिंदर सिंह सोहळ, सुरेंदर सिंह छिन्दे, अमरीक सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची एवं अन्य ने सर्वप्रधान एक दूसरे का मुँह मीठा किया उपरांत जनता के बीच लड्डू का वितरण किया।


प्रसन्नता जाहिर करते हुए सरदार भगवान सिंह, शैलेन्द्र सिंह और निशान सिंह ने बताया की प्रकाश पर्व वाले दिन भी गुरु महाराज जी के सम्मुख मजदूरों के सकुशल लौटने के लिए अरदास की गयी थी। तीनों ने कहा की वाहेगुरु ने अरदास सुन ली और सभी 41 मजदूर जिनमे 15 मजदूर झारखण्ड के थे सुरक्षित वापस लौट आये हैं, यह बहुत ही हर्ष की बात है।

Read This Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *