Big Breaking-राज्य सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय जेडीयू में शामिल।know more about it.

Big Breaking

झारखंड की राजनीति की चर्चित शख्सियत और जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने जदयू का दामन थाम लिया है और अब वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आ चुके हैं। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने रविवार को उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलयी। सरयू राय के जदयू ज्वाइन करने के बाद जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ श्री राय का पिछले कई दशकों से व्यक्तिगत संबंध रहा है। मुझे विश्वास है कि उनके आने से झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के झारखंड प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, राज्यसभा सांसद सह जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, विधान पार्षद संजय गांधी और प्रदेश महासचिव मनीष कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *