jamshedpur-धार्मिक शिक्षा से बच्चों में कौम के प्रति होगा जागृति का अहसास- बलबीर सिंह

SIKH MEDIA
सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से धार्मिक पहल की शुरुआत.
जमशेदपुर- सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से एक धार्मिक पहल की शुरुआत की जा रही है, इसके तहत अकाल गुरमत संगीत अकेडमी द्वारा सोनारी के बच्चे संगीत राग आधारित विशेष कीर्तन से जुड़ेंगे।
उक्त समागम शिक्षिका रवीन्दर कौर की मार्गदर्शन में रविवार 26 जुलाई को सोनारी गुरुद्वारा साहिब में प्रातः10:30 बजे से लेकर 12:30 बजे तक होगा ।जिसमें गुरबाणी शबद,गीत, काउन्सिलिंग, टाडी वार से समागम की भव्यता की विशेषता रहेगी ।
इस खबर की जानकारी देते हुए कमेटी के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ सदस्य सरदार गुरदयाल सिंह ने मीडिया के माध्यम से जमशेदपुर के समूह संगत से अपील करते हुए कहा कि इस अद्भुत धार्मिक कार्यक्रम का आनन्द गुरुजी के पवित्र स्थान पर हाजिरी भर के लें।
उन्होंने प्रधान सरदार बलबीर सिंह के साथ पूरी कमेटी का धन्यवाद किया और कहा कि सरदार बलबीर सिंह ने जब से सेवा सम्भाली है संगत को गुरु घर में जोड़ने की अथक प्रयास किया है। इस बीच प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने कहा कि सिख बच्चों को अपने पुरातन संगीत से अवगत कराने से आगे आने वाली पीढ़ी में धर्म और अपने संस्कृति के प्रति जागरुकता बढ़ेगी।
समागम के पश्चात् गुरु का अतूट लंगर बांटा जाएगा।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।