Loading ...

jamshedpur-सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा द्वारा माता साहिब कौर जी का जन्म दिहाड़ा 3 नवंबर को बिस्टुपुर गुरुद्वारा में मनाया जाएगा।know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा द्वारा खालसा की धर्म माता साहिब कौर जी का जन्म दिहाड़ा 3 नवंबर दिन रविवार को बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा।
इस संबंध में सेन्ट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंदर कौर जी ने संवाददाता को बताया कि आगामी 3 नवंबर रविवार को माता साहिब कौर जी का 342 वां जन्म दिहाड़ा शहर के बिस्टुपुर स्थित जी टाउन गुरुद्वारा साहिब में मनाया जाएगा।

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

बीबी रविंदर कौर जी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि माता साहिब कौर जी का जन्म दिहाड़ा जमशेदपुर में पहली बार सेन्ट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा मनाया जा रहा है। जिसकी काफी सराहना की जा रही है।
कार्यक्रम में समस्त जमशेदपुर की स्त्री सत्संग सभाओं द्वारा संगति रुप में सुबह 8-30 बजे श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। जोकि काफी आलौकिक होगा।
सुखमनी साहिब के पाठ के उपरांत स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं द्वारा गुरबाणी किर्तन कार्यक्रम होगा। उसके बाद शहर की जानी मानी सिख इतिहासकार बीबी सतवंत कौर जी संगत को माता साहिब कौर जी का इतिहास श्रवण करायेंगी।अंत में हरमन प्यारे रागी जत्था भाई गुरदीप सिंह जी निक्कू मनोहर गुरबाणी किर्तन करके संगत को निहाल करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सेन्ट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा जमशेदपुर की स्त्री सत्संग सभाओं और कार्यक्रम में आये हुए सिख समाज के माननीय सज्जनों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के समापन के उपरांत गुरु का अतूट लंगर वरताया जाएगा।

ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੋਰੀਸੰਕਰ ਰੋਡ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਇਸਤਰੀ ਸਤਸੰਗ ਸਭਾ ਪ੍ਧਾਨ ਬੀਬੀ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੋਰ ਜੀ ਟਿੰਪੀ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਸਿਖ ਵਿਜਡਮ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤਾਰ ਕੰਪਨੀ,ਸੈੰਟਰਲ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਜਮਸੈਦਪੁਰ,ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ,ਮੋਸਨ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਅਕੈਡਮੀ ਜਮਸੇਦਪੂਰ,ਅਤੇ ਜਮਸੇਦਪੂਰ ਟਰਕ ਐੰਡ ਟਰੇਲਰ ਏਸੋਸਿਏਸ਼ਨ, ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।

jamshedpur
jamshedpur
jamshedpur
jamshedpur
jamshedpur

सम्बंधित खबरें


jamshedpur-चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला बने.


jamshedpur-गले में तिरंगा डाले जनसमर्थन के लिए पदयात्रा को निकली बलबीर कौर.


jamshedpur-अमृतवेला परिवार के संस्थापक गुरदीप सिंह सलूजा 100 वें सप्ताह के अवसर पर भरेंगे हाजरी।


jamshedpur-9-10 फरवरी को शहीदी समागम के दौरान गुरमत ज्ञान कान्टेस्ट का आयोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *