Education minister -हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे- Hemant Soren on Twitter- We have lost him
Education Minister of Jharkhand passed away
झारखंड के शिक्षा मंत्री का चेन्नई में हुआ निधन।

गुरुवार को झारखंड राज्य के लिए एक दुखद सूचना आई, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जिनका ईलाज चेन्नई के अस्पताल में चल रहा था आज उनका निधन हो गया।
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे झारखंड प्रदेश ने अपना एक जुझारू, कर्मठ, महान आंदोलनकारी और जनप्रिय नेता खो दिया। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस विकट घड़ी को सहने की शक्ति दे।
बताते चले कि पिछले महिने श्री महतो को बिमारी के हालत में रांची से एयर ऐंबुलेंस द्वारा चेन्नई शिफ्ट किया गया था 2020 में कोविड से ग्रसित होने के बाद लंग ट्रासप्लांट हुआ था।