jamshedpur- CGPC द्वारा संचालित अल्पसंख्यक महिला छात्रावास मे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया.

Daily Dose 24/7
SIKH MEDIA
स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का दिन है– सरदार शैलेंद्र सिंह
देश की एकता एवं अखंडता के लिए हमेशा संघर्षरत रहे– भगवान सिंह
जमशेदपुर l सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित अल्पसंख्यक महिला छात्रावास साकची मे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम के शुरुआत में सर्वप्रथम झारखंड एवं सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह सेंट्रल स्त्री सभा की प्रधान रविंदर कौर ने संयुक्त रूप से झंडोतोलन किया उसके बाद सामूहिक रूप से जन गण मन का गायन किया गया उसके बाद छात्रावास में रहने वाले बच्चियों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया l
इस अवसर पर चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह एवं प्रधान भगवान सिंह ने अपने संबोधन में 80 वा स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का दिन है जिन्होंने अपने त्याग संघर्ष और बलिदान से देश को आजादी दिलाई l कार्यक्रम को सेंट्रल कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह एवं गुरु चरण सिंह बिल्ला ने भी संबोधित किया .
कार्यक्रम में विशेष रूप से सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी सलाहकार परविंदर सिंह सुखदेव सिंह बिट्टू सुरेंद्र सिंह शिंदे सरबजीत ग्रेवाल प्रधान बलवंत सिंह शेरों मनजीत सिंह खालसा.
प्रधान लखविंदर सिंह प्रधान रविंद्र सिंह प्रधान रणजीत सिंह माथारू प्रधान परमजीत सिंह रोशन प्रधान सतबीर सिंह प्रधान बलकार सिंह प्रधान दलबीर सिंह ज्ञानी कुलदीप सिंह तेजपाल सिंह चरणजीत सिंह सेंट्रल NAUJWAN सभा प्रधान अमरीक सिंह महासचिव सुखवंत सिंह सुक्कू रणजीत सिंह सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा प्रधान रविंदर कौर चेयरमैन कमलजीत कौर उपाध्यक्ष पलविंदर कौर महासचिव सुखवंत कौर रतनजीत कौर समेत सभी गुरुद्वारों के प्रधान प्रतिनिधियों ने भाग लिया समारोह के दौरान छात्रावास में रहने वाली बच्चियों ने अपनी प्रतिभा के साथ देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया l
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories