Loading ...

Punjab Desk-कम से कम 3 बच्चे करें पैदा’; जत्थेदार कुलदीप गड़गज्ज

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Punjab Desk

Daily Dose 24/7

SIKH MEDIA

“30 प्लस युवाओं की कराएं शादी

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने सिख समाज से 30 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं के विवाह कराने और कम से कम तीन बच्चे पैदा करने की अपील की है।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने सिख समाज में युवाओं के विवाह और परिवार को लेकर एक बार फिर संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि जिन युवक युवतियों की उम्र 30 वर्ष से अधिक हो चुकी है, उनके विवाह के लिए परिवारों को पहल करनी चाहिए। अच्छे रिश्ते करवाने में परिवारों को भूमिका निभानी चाहिए और इस मामले में अनावश्यक झिझक नहीं होनी चाहिए।

जत्थेदार गड़गज्ज इससे पहले भी सिख परिवारों और युवाओं के विवाह को लेकर इसी तरह की अपील कर चुके हैं। अगस्त की शुरुआत में फरीदकोट में मीरी पीरी खालसा मार्च के दौरान भी उन्होंने सिख दंपतियों से कम से कम तीन बच्चे पैदा करने की अपील की थी। उन्होंने सिख कौम की एकजुटता और घटती आबादी को लेकर चिंता जताते हुए परिवारों को नई पीढ़ी को गुरु साहिबान की शिक्षाओं से जोड़ने का संदेश दिया था।

यह केवल किसी एक व्यक्ति का निजी मामला नहीं, बल्कि पंथक स्तर पर भी महत्वपूर्ण विषय है।

परिवारों को चाहिए कि वे समय रहते अपने बच्चों के लिए अच्छे रिश्ते तलाशें और विवाह के लिए सकारात्मक पहल करें।

जत्थेदार ने सिख परिवारों में बच्चों की संख्या को लेकर भी अपना संदेश दोहराया। उन्होंने कहा कि कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए, जबकि इससे अधिक बच्चों को लेकर गुरु की मर्जी सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अधिक बच्चे होना शर्म या संकोच का विषय नहीं है।

जत्थेदार ने भाई मनी सिंह और उनके परिवार का उदाहरण भी दिया। उन्होंने बताया कि भाई मनी सिंह 12 भाइयों में से एक थे। इनमें से एक भाई ने बचपन में ही देह त्याग दी, जबकि 11 भाई शहीद हुए। आज की पीढ़ी उन शहीदों की वारिस है और उसे भी उसी विरासत से जुड़कर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने माता पिता से बच्चों को गुरु के साथ जोड़ने, धर्म और गुरबाणी से जोड़े रखने तथा परिवार और समाज में मिलजुलकर रहने की अपील की।

courtesy by social media

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *