Honoured-स्वतंत्रता दिवस पर कलगीधर मध्य विद्यालय में सिख मीडिया को सम्मानित किया गया।

Daily Dose 24/7
जमशेदपुर।
टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित कलगीधर मध्य विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे सिख मीडिया के चीफ एडिटर गुरदीप सिंह सलुजा को सिख समाज के प्रति निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल एवं कमेटी के चेयरमैन सरदार रंजीत सिंह ने उन्हें मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सिख मीडिया के चीफ एडिटर गुरदीप सिंह सलुजा ने टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह एवं पूरी कमेटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्षता एवं समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगे भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस की भावना के अनुरूप देशभक्ति एवं सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।
इस विशेष मौके पर सरदार गुरदीप सिंह ने अपने अभिभाषण में कहा कि टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मौजूदा प्रधान सरदार सतबीर सिंह गुरुद्वारा साहिब में विकास के कार्यों को गति दे रहें हैं, उनके इस प्रयास में स्त्री सत्संग सभा एवं सिख नौजवान सभा को पूरा सहयोग देने की जरूरत है। ताकि गुरु घर में समाज के उत्थान एवं धार्मिक कार्य सुचारू रुप से चल सकें।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories