Loading ...

jamshedpur- कलगीधर मध्य विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले उपस्थित हुए।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

Daily Dose 24/7

SIKH MEDIA

जमशेदपुर। टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित कलगीधर मध्य विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के दौरान टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अमरप्रीत सिंह काले का स्वागत किया। वहीं कमेटी के चेयरमैन सरदार रंजीत सिंह ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे सिख मीडिया के चीफ एडिटर गुरदीप सिंह सलुजा को सिख समाज के प्रति निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सिख मीडिया के चीफ एडिटर गुरदीप सिंह सलुजा ने टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह एवं पूरी कमेटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्षता एवं समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगे भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस की भावना के अनुरूप देशभक्ति एवं सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।

इस पावन पर्व पर मुख्य अतिथि अमरप्रीत सिंह काले एवं टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार सतबीर सिंह ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन की रस्म निभाई, समारोह में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं एवं सिख नौजवान सभा के सदस्यों की भी उपस्थिति रही।

समारोह में स्कूल के बच्चों ने कविता प्रतियोगिता, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने एवं मंच संचालन कमेटी के जनरल सेक्रेट्री सरदार जसवंत सिंह ने किया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *