jamshedpur-गुरु रामदास English स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस.

Daily Dose 24/7
SIKH MEDIA
जुगसलाई के गौरी शंकर रोड स्थित गुरु रामदास English स्कूल में गुरुद्वारा कमेटी एवं स्कूल कमेटी के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् के गायन से हुई। इसके बाद तिरंगा ध्वज फहराया गया और जन गण मन का सामूहिक गायन किया गया।
समारोह में स्कूल के बच्चों ने कविता प्रतियोगिता, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। यूकेजी के बच्चों ने “संदेश आते हैं” गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा 1 और 2 के बच्चों ने भी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। एलकेजी के बच्चों ने कविता सुनाई, जबकि कक्षा 2 के बच्चों ने पंजाबी कविता प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया। कक्षा 5 एवं 10 के विद्यार्थियों ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
समारोह में कमेटी की ओर से प्रधान सुरेंद्र सिंह एवं झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान शैलेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कमेटी के कैशियर हरजीत सिंह ल!ड़ी, अमरजीत सिंह गांधी, स्कूल कमेटी के सेक्रेटरी कुलवंत सिंह एवं सुखवंत सिंह सहित गुरुद्वारा कमेटी के गुरजिंदर सिंह, परमवीर सिंह पम्मा, जितेंद्र सिंह, परंतु सिंह लकी, परमवीर सिंह लकी, प्रीतपाल सिंह, जितेंद्र सिंह हैप्पी, गुरचरण सिंह, जुगन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
वार्ड नंबर तीन के पार्षद जगदीप सिंह मिंटू विशेष तौर पर आमंत्रित थे.
कार्यक्रम का मंच संचालन स्कूल की हेडमास्टर बबली दत्त ने किया। स्कूल की ओर से शिक्षिका सौमित, पिंकी, नरेंद्र कौर, नीतू, नमिता, हरनेस, वंशिका, पूनम, बंगी, जगजीत कौर, सभा, फलक सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समारोह के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा के साथ देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कमेटी के सदस्यों में उत्साह और देशप्रेम की भावना देखने को मिली।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories