Loading ...

Health-सीजीपीसी द्वारा संचालित गुरु रामदास भलाई केन्द्र में जरुरतमंदों को नि: शुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जा रही है।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Health

Daily Dose 24/7

SIKH MEDIA

जमशेदपुर- सिख समाज की सर्वोच्च संस्था सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह एवं सीजीपीसी के समूह पदाधिकारियों के कड़ी मेहनत और समर्पण भाव से संचालित अपनी तरह का अनोखा स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाला जमशेदपुर का इकलौता स्वास्थ्य केन्द्र श्री गुरु रामदास भलाई केन्द्र जिसमें शहर के जाने माने चिकित्सक मरीजों को मुफ्त सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

यहाँ ओपीडी में डाक्टरों की कोई फीस नहीं लगती और यथासंभव दवाईयां भी मुफ़्त दी जाती हैं। सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर का यह प्रयास उन जरुरतमंद मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है जिनके पास डाक्टर की फीस भरने का सामर्थ्य नहीं है। यह संस्थान मानवता धर्म को निभाते हुए सभी समुदाय के लिए है। यहाँ किसी भी वर्ग के लोग ओपीडी में बैठ रहे डाक्टरों की मुफ्त सेवा नि:संकोच ले सकते हैं।

ऐसे मरीजों को इस प्रकार की सुविधाएं मिलने से काफी राहत मिल रही है, सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह ने मीडिया को बताया कि श्री गुरु रामदास भलाई केन्द्र में मुत्र रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, विशेषज्ञ के अलावा जनरल फिजिशियन, आर्थोपेडिक एवं होमियोपैथिक तथा दंतचिकित्सा के माहिर डाक्टर अपनी नि: शुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे हैं।

उपरोक्त चिकित्सक सप्ताह में एक दिन बैठते हैं। जिसकी समय एवं निर्धारित दिन की जानकारी मरीजों को व्हाट्सएप ग्रुप एवं सोशलमीडिया के माध्यम से दे दिया जाता है। इसके अलावा सीजीपीसी द्वारा श्री गुरु रामदास भलाई केन्द्र मे दिखाने वाले मरीजों की सुविधा हेतु एक हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है। जिसमें मरीज संपर्क करते हैं।

कृपया इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों को शेयर करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ ले सकें।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

Helpline number:91234 36198


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *