jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में गुरमत ज्ञान समर कैंप का आयोजन।

jamshedpur
प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर जारी.
SIKH MEDIA
जमशेदपुर- शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा सीतारामडेरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर गुरमत ज्ञान समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं, इसके प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर जारी कर दिए गए हैं, गुरुद्वारा कमेटी द्वारा संचालित गुरमुखी पंजाबी क्लास के शिक्षिकाओं को इसकी सुचना दे दी गई है। जिसे लेकर पंजाबी क्लास के विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
इस आयोजन के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने बताया कि इस गुरमत ज्ञान समर कैंप में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। चार दिवसीय यह कैंप आगामी 13 मई से 16 मई तक सीतारामडेरा गुरुद्वारा के तीसरी मंजिल पर आयोजित किया जाएगा।
मुख्य एक्टिविटी
उक्त गुरमत ज्ञान समर कैंप में भाग लेने के लिए उम्र सीमा 5 वर्ष से 20 वर्ष तक निर्धारित किया गया है। यदि एक्टिविटी की बात की जाए तो मुख्यतः ड्राइंग, स्पीच, गुरमुखी 35 अखरी, दस्तार सिखलाई, सिख इतिहास के बारे में जानकारी इत्यादि कैंप के मुख्य आकर्षण होगें। यह कैंप 13 से 16 मई तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक चलेगा। कैंप में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
संपर्क सूत्र।
6202098030,8825284654,7903879353,9304197594
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।