Loading ...

jamshedpur-सिख बच्चियों को अपने कौम के प्रति जागरूक करने हेतु पंजाबी फिल्म “पछतावा” जल्द होगी रिलीज़।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा सीतारामडेरा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिख बच्चियों के अन्य धर्मों में शादी को लेकर चिंता जताई गयी.

जमशेदपुर- शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा सीतारामडेरा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिखों के सामाजिक ढांचे की बिगड़ती हुई व्यवस्था खासकर सिख बच्चियों द्वारा अपने अभिभावकों से बगावत कर दूसरे धर्मों में शादी करके सिख कौम के वजूद को खत्म करने के कुप्रथा पर चिंता जाहिर करते हुए सिख बेटियों को सच का सामना करवाने के उद्देश्य से एक जागरुकता शार्ट मूवी का निर्माण करवाया जा रहा है,

जिसकी स्क्रिनिंग जल्द सोशलमीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर होगी। सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा जमशेदपुर के सभी गुरुद्वारा कमेटियों से उक्त फिल्म को दिखाने के लिए आग्रह किया जाएगा। यानी यह फिल्म जमशेदपुर के प्रत्येक गुरुद्वारे में दिखाई जाएगी। ताकि सिख समुदाय की बेटी को अपने धर्म और कौम की अहमियत बता कर उन्हें अपने धर्म के लड़के से विवाह करने के लिए प्रेरित किया जाए।

फिल्म की स्टोरी बहुत ही दिलचस्प और सिख परिवारों में जागृति फैलाने वाली है। सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुखविंदर सिंह मीत प्रधान सरदार गुरदीप सिंह लाडी महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा समेत कमेटी के सभी मुख्य पदाधिकारियों का मानना है कि इस फिल्म को देखकर सिख बेटियां शादी को लेकर अपने धर्म और अपने कौम के प्रति जागृत हो जाएं तो उनका यह फिल्म बनाने का मकसद पूरा हो जाएगा।

बताते चलें कि शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा सीतारामडेरा कमेटी द्वारा विगत 9-10 फरवरी को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में करवाये गये एक धार्मिक समागम के दौरान सिख प्रचारक बाबा बंता सिंह जी ने भी सिख बच्चियों के अन्य धर्मों में शादी को लेकर चिंता जताई गयी थी।

सीतारामडेरा गुरुद्वारा की मौजूदा कमेटी द्वारा जहां बड़े धार्मिक समागम करवाये जाते हैं वहीं समाज में चल रहे कुरितियों पर भी नजर रखी जा रही है। सिख बेटियों द्वारा अन्य धर्म के लड़कों से विवाह करने से कमेटी द्वारा बेहद चिंता जताई जा रही है। कमेटी का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो धीरे धीरे सिखों का वंश खत्म हो जाएगा। कमेटी ने इसके लिए लड़की के पैरेंट्स को भी जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पैरेंट्स अपनी बेटियों को गुरमत से ज्यादा से ज्यादा जोड़ें, गुरुद्वारे लेकर आयें और उन्हें अपने अमीर सिख विरसे से जोड़ें। ताकि बेटियों को सिखों के केश और पगड़ी की अहमियत का पता चल सके।

 मूवी का ट्रेलर जल्द प्रसारित किया जाएगा।

सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं फिल्ममेकर द्वारा यह दावा किया गया है कि उक्त फिल्म सिर्फ जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से बनाई गई है। किसी व्यक्ति या धर्म विशेष को ठेस पहुँचाना मकसद नहीं है।

Please Contact For Any Inq:

8229047688

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *