jamshedpur-जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन.

jamshedpur
Daily Dose 24/7
उपाध्यक्ष अर्चना दुबे ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया.
कार्यपालक पदाधिकारी ने लोगों की भावनाओं से सरकार को अवगत कराने का आश्वासन दिया
पार्षदों ने भी लोगों का साथ दिया
होल्डिंग टैक्स वृद्धि पर जुगसलाई बाजार बंद किया जाएगा — सरदार शैलेंद्र सिंह
जमशेदपुर l झारखंड सरकार द्वारा नगर निगम नगर परिषद नगर पालिका में अचानक 20% होल्डिंग टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में जुगसलाई नगर परिषद रेंट पेयर्स एसोसीएसन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर कड़ा विरोध प्रकट करते हुए जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौसीन खान की अनुपस्थिति में उनको दिए जाने वाला ज्ञापन एवं नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान एवं वर्तमान सभी पार्षदो को अलग-अलग ज्ञापन सौंप कर बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स का कड़ा विरोध किया;
शिष्टाचार को ध्यान में रखते हुए सर्वप्रथम कार्यालय में उपस्थित जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान पार्षद नीताई चंद्र सासमल नेहा सिंह सुरेंद्र कौर रेखी शिल्पा तापड़िया एवं अन्य को शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया गया और ज्ञापन सौंप कर तत्काल बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स पर रोक लगाने की मांग की गई.
ज्ञापन में कहा गया है कि 20% होल्डिंग टैक्स बढ़ाया जाने से जनता पर टैक्स का भारी बोज बढ़ जाएगा वैसे ही महंगाई से नागरिक पहले से परेशान है इस अमाननीय तरीके से बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स के कारण नागरिकों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है ऐसे में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बिना सहमति के 20% होल्डिंग टैक्स बढ़ाया जाना यह सरकार की तानाशाही भराअत्याचार के समान है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ज्ञापन में इस विषय पर तत्काल कार्रवाई कर बढ़ाए गए 20% होल्डिंग टैक्स पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है l
इस मौके पर सैकड़ो उपस्थित लोगों ने जुगसलाई की समस्या पानी बिजली और सफाई के मुद्दे पर भी लोग उत्तेजित नजर आए जिसे समझा बुझा कर जाकर शांत किया गया.l जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे ने अपने संबोधन में नागरिकों की मांग से सहमत होते हुए बताया कि पूर्व में हमारे द्वारा एवं कई अन्य पार्षदों द्वारा उपायुक्त राजीव रंजन को ज्ञापन सौंप कर तत्काल बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स पर विधि सम्मत कार्रवाई कर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है l कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान ने अपने संबोधन में सरकार को नागरिकों की भावनाओ से अवगत कराने का आश्वासन दिया है l
इस दौरान नगर परिषद कार्यालय के बाहर भारत माता की जय ,वंदे मातरम, बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स पर रोक लगाओ , हर जोर जुलुम के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, मांग रही है जुगसलाई पानी बिजली और सफाई जैसे नारे भी लगाए गए.
आंदोलन के नेतृत्व करता सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा है कि इस संबंध में तत्काल उपायुक्त राजीव रंजन को भी ज्ञापन सोपा जाएगा अगर समय रहते बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स पर रोक नहीं लगाई गई तो जुगसलाई बाजार बंद किया जाएगा एवं स्थानीय विधायकों से मिलकर उनसे भी सहयोग मांगा जाएगा.
सरदार शैलेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं नगर विकास मंत्री को भी ज्ञापन सौंप कर बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स को अविलंब रोकने की मांग करेगा इसके अलावा हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं से भी विचार विमर्श किया जा रहा है उसके बाद हाई कोर्ट में रिट भी दायर की जाएगी.
इस मौके पर कमेटी के संरक्षक परमात्मा नंद मिश्रा प्रधान महेंद्र पाल सिंह भाटिया मनमोहन जी बंटी सिंह बाबू खान विशेष आमंत्रित सलाहकार सुनील गुप्ता परसोत्तम तिवारी उपाध्यक्ष राजन सोनकर स्वर्ण सिंह लाला मनोज साहू दिलीप कुमार गुप्ता रणजीत सिंह ममता उपाध्याय इंद्रपाल सिंह देव कृष्णा दुबे महासचिव अजय कुमार पांडे
कोषाध्यक्ष सरवन देबूका पिंटू सिंह सूरज प्रताप सिंह हरविंदर सिंह राजू सूरज वर्मा टील्ली शर्मा चंद्रभूषण पाठक बृजेश पांडे रतन सिंह अभिषेक शर्मा अविनाश देव दुबे शशि भूषण पाठक कामेश्वर सिंह नितेश सिंह पवन सिंह छोटू सिंह मोनू सोनकर राकेश सिंह सोनू सिंह राजू सिंह कृष्णा तिवारी कल चौबे संजय सिंह मोहम्मद फिरोज उषा देवी बेला अग्रवाल अनीता देवी सुमन शर्मा साधना देवी सुशीला देवी आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित थे.