jamshedpur-गुरमत ज्ञान समर कैंप में भाग लेने के लिए जल्द करायें रजिस्ट्रेशन, लिमिटेड सीट बचीं हैं।

jamshedpur
SIKH MEDIA
कैंप में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु गुरुद्वारा कमेटी द्वारा आह्वान किया गया।
जमशेदपुर- सीतारामडेरा गुरुद्वारा कैंपस में आगामी 13 से 16 मई तक चलने वाले गुरमत ज्ञान समर कैंप में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु गुरुद्वारा कमेटी द्वारा आह्वान किया गया।
इस संबंध में सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने बताया कि उक्त गुरमत ज्ञान समर कैंप में मात्र 100 बच्चे भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कैंप में हिस्सा लेने के लिए बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। और काफी संख्या में बच्चों द्वारा रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। सरदार अविनाश सिंह खालसा ने बताया कि अब लिमिटेड सीट बाकी रह गये हैं। उन्होंने संगत से अपील करते हुए कहा कि साल में एक बार लगने वाले इस कैंप का लाभ लें। अपने बच्चों को कैंप में भेजें जिससे बच्चे गुरमत ज्ञान की शिक्षा प्राप्त कर सकें।
गुरमत ज्ञान समर कैंप में भाग लेने के लिए उम्र सीमा 5 वर्ष से 20 वर्ष तक निर्धारित किया गया है। यदि एक्टिविटी की बात की जाए तो मुख्यतः ड्राइंग, स्पीच, गुरमुखी 35 अखरी, दस्तार सिखलाई, सिख इतिहास के बारे में जानकारी इत्यादि कैंप के मुख्य आकर्षण होगें। यह कैंप 13 से 16 मई तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक चलेगा। कैंप में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।