jamshedpur-नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई पहल।

jamshedpur
संगत से वायदे किए थे जो हम पुरे कर रहे हैं- सरदार दलजीत सिंह ,नामदा बस्ती गुरुद्वारा कमेटी प्रधान एवं सीजीपीसी के संयुक्त महासचिव
जमशेदपुर- नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा जमशेदपुर शहर के सिख समाज में नई पहल की शुरुआत करते हुए एक मिसाल कायम कर दिया है।
अक्सर आपने सुना होगा कि गुरुद्वारा साहिब में पंजाबी कक्षाएं एवं गतका सिखलाई की कक्षाएं चलती हैं। लेकिन नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में प्रधान सरदार दलजीत सिंह द्वारा एक नई पहल की शुरुआत की गयी है, जिसके तहत नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चहुंओर प्रशंसा की जा रही है।(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)
दर असल कमेटी प्रधान सरदार दलजीत सिंह ने नामदा बस्ती गुरुद्वारा कमेटी के तत्वावधान में एक ऐसा उपराला शुरु किया है। जिसका सीधा लाभ महिलाओं को मिलेगा।
इस संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवं सीजीपीसी के संयुक्त महासचिव सरदार दलजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि गुरुद्वारा साहिब में प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक गुरमुखी पंजाबी क्लास एवं 11 बजे से 12:30 बजे तक मार्शल आर्ट गतका सिखाया जाएगा।
इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं शाम 3 बजे से 6 बजे जरुरतमंद महिलाओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए सिलाई कढ़ाई करने के गुर सिखाए जाएंगे। और साथ ही कंप्यूटर के क्लास भी चलेंगे। जो पूरी तरह से नि: शुल्क हैं।
बातचीत के दौरान सरदार दलजीत सिंह ने कहा कि उक्त सभी काम उन्होंने संगत से वायदे किए थे। जो आज हम पुरे कर रहे हैं। कौम के प्रति उनके कार्यों को देखकर नामदा बस्ती की संगत उनकी सराहना कर रही है। चूंकि सरदार दलजीत सिंह जी लंबे समय से धार्मिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। इसलिए भी वह कौम के चढ़दीकला के प्रति काफी जागरूक हैं।
अपील
उन्होंने जमशेदपुर की समूह संगत से अपील करते हुए कहा कि कमेटी की ओर से चल रहे उक्त सेवाओं का लाभ लें। यह सेवा कमेटी की ओर से नि:शुल्क चलाई जा रही है। जिसको भी सिलाई कढ़ाई एवं कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त करना है वह गुरुद्वारा साहिब आकर अपना फ्री रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
प्रधान सरदार दलजीत सिंह ने बच्चों एवं परिजनों का नाम गुप्त रखते हुए मीडिया को बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से जरुरतमंद गरीब बच्चों को स्कूल फीस एवं स्कूल की वर्दियां एवं जूते ईत्यादि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मुहैया करवाया गया है।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।