jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में आमसभा आयोजित। लिये गए बड़े फैसले।

jamshedpur
SIKH MEDIA
उच्चस्तरीय बैठक में अहम फैसला लिया गया.
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)
जमशेदपुर- टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रधान सरदार सतबीर सिंह के नेतृत्व में एक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय संगत मौजूद रही। बैठक में सर्वप्रथम प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने स्वयं अरदास किया और उसके उपरांत मिटिंग की शुरुआत की गयी।
जिसमें आगामी 14 अप्रैल को बैसाखी पर्व के अवसर पर समागम की चर्चा की गई। इस संबंध में महासचिव सरदार जसवंत सिंह ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को बैसाखी के मौके पर गुरुद्वारा साहिब में 12 अप्रैल को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ की जाएगी। जिसकी समाप्ति 14 अप्रैल को होगी। श्री अखंड पाठ की समाप्ति के उपरांत गुरबाणी शबद किर्तन एवं कथा विचार होगा। और कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।
इस बीच गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने संवाददाता को बताया कि मिटिंग में गुरुद्वारा साहिब के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। जिसमें जल्द ही दिवान हाल में पहले से ही लगी हुई एसी के वायरिंग का काम करने एवं पेंटिंग का काम शुरू करने तथा बैसाखी के उपरांत प्रथम तल पर लंगर हाल के काम को गति देने पर मुहर लगाई गई।
अहम फैसला लिया गया.
इस उच्चस्तरीय बैठक में एक अहम फैसला लिया गया जिसमें कहा गया कि जो भी गुरु घर के माहौल को खराब करने की मंशा से गुरु घर में तालाबंदी करने की कोशिश करेगा उसे गुरु घर का दोषी माना जाएगा।और उसको 5 साल के लिए पंथ से निष्कासित करते हुए उनका बहिष्कार किया जाएगा।बताते चलें कि निष्कासन का निर्णय कैबिनेट की मिटिंग मे पास होने के बाद अब जनरल बाडी मिटिंग मे भी ले लिया गया है। और जल्द ही इस पर अमल किया जाएगा।
कलगीधर मध्य विद्यालय में असामाजिक तत्वों द्वारा कब्जा.
बैठक में टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रहे कलगीधर मध्य विद्यालय में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कब्जे की नियत से चल रहे गतिविधियों पर से पर्दा उठाया गया। बैठक में उपस्थित प्रबुद्ध लोगों ने कहा कि कलगीधर मध्य विद्यालय सन् 1956 से ही टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन है।
और टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा के प्रधान ही उक्त स्कूल के प्रधान होते हैं। और गुरुद्वारा प्रधान हीं स्कूल की कमेटी बनाते हैं।लेकिन पिछली गुरुद्वारा कमेटियों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी स्कूल कमेटी अवैध रूप से चल रही है। और वह स्कूल पर कब्जा किये हुए हैं ।
जिसमें मुख्य रूप से रविंदर जीत सिंह ‘रेनबो’स्वघोषित अवैध सेक्रेट्री एवं प्रतापसिंह अवैध स्वघोषित प्रधान शामिल हैं। ये लोग स्कूल को गुरुद्वारा साहिब के कमेटी से अलग करना चाहते हैं।
इनकी मानसिकता यहाँ उजागर होती है कि जब पिछले दिनों गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी स्कूल में गये तो उनके साथ गाली गलौज एवं अभद्रता की गई। और स्कूल परिसर में आने के लिए मना किया गया। जबकि उक्त स्कूल 1956 से गुरुद्वारा कमेटी के अधीन है। रविंदर जीत सिंह रेनबो एवं प्रतापसिंह तथा स्कूल के प्रधानाध्यापक के इस व्यवहार से स्थानीय सिख संगत में रोष एवं आक्रोश है। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया और इन पर गुरु घर की संपत्ति हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए सामाजिक बहिष्कार किया गया। और हाउस मे उपस्थित सभी लोगों ने उक्त फैसले को प्रवानगी दी।
मामले की जानकारी उच्च स्तर पर दी जाएगी।
प्रधान सरदार सतबीर सिंह के नेतृत्व मे चल रहे बैठक में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार जसवंत सिंह ने कहा कि उक्त प्रकरण सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अकाली दल एवं तख्त श्री पटना साहिब के संज्ञान में भी दिया जाएगा। ताकि रविंदर जीत सिंह रेनबो,प्रतापसिंह एवं प्रधानाध्यापक पर कड़ी कार्रवाई हो सके।
बताते चलें कि निष्कासन का निर्णय कैबिनेट की मिटिंग मे पास होने के बाद अब जनरल बाडी मिटिंग मे भी ले लिया गया है। और जल्द ही इस पर अमल किया जाएगा।
विशेष उपस्थिति।
प्रधान सरदार सतबीर सिंह के नेतृत्व में टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में आमसभा (जनरल बाडी मिटिंग) में सैकड़ों सिख संगत एवं स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं की उपस्थिति थी। जिसमें मुख्य रूप से ट्रस्टी रंजीत सिंह, सतपाल सिंह सत्ते, सविंदर सिंह, बलकार सिंह, हरदीप सिंह फुल्के, दिलबाग सिंह, मुख्तार सिंह, परमजीत सिंह, वरयाम सिंह, विक्रम सिंह, दविंदर सिंह, भगत सिंह, तेजपाल सिंह, दलबीर कौर, दलबीर कौर गाढ़ाबासा, चरनजीत कौर, संदीप कौर, बलविंदर कौर ने अपने विचार साझा किये। मंच संचालन महासचिव सरदार जसवंत सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सरदार चरनजीत सिंह ने किया।
ਇਹ ਖਬਰ ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਸੇੰਟ੍ਰਲ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤੁਇਲਾਡੂੰਗਰੀ, ਸਰਦਾਰ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ “ਟੀਟੂ” ਸਟੇਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ ਇੰਡੀਆ (ਝਾਰਖੰਡ ਸਟੇਟ), ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨਾਮਦਾ ਬਸਤੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਗੌਰੀਸ਼ੰਕਰ ਰੋਡ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਯੋਗ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ।