Loading ...

threat-तख्त श्री हरमंदिर पटना को बम से उड़ाने की धमकी।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

threat

फोन पर कहा- ‘लंगर हॉल में रखे हैं 4 RDX…’

बिहार की राजधानी पटना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के ऐतिहासिक तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे मेल में लिखा गया था कि “लंगर हॉल में 4 RDX रखे हैं”।

बिहार की राजधानी पटना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के ऐतिहासिक तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे मेल में लिखा गया था कि “लंगर हॉल में 4 RDX रखे हैं”। इस मेल में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘आईएसआई जिंदाबाद’ जैसे नारे भी लिखे थे जिसके बाद गुरुद्वारा परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

धमकी में यह भी कहा गया था कि सभी VIP और कर्मचारियों को तुरंत परिसर खाली कर देना चाहिए। सूचना मिलते ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने तुरंत पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया।

पूरी तलाशी के बाद भी गुरुद्वारा परिसर में कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह ई-मेल किसने और कहां से भेजा था। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजीत सिंह ने इसे किसी की शरारत बताया है लेकिन फिर भी पूरे गुरुद्वारा परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

courtesy of social media



Sports-जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में



Jamshedpur-K-79 में ‘कुकिंग विदाउट फायर’ प्रतियोगिता आयोजित की गई।



Jamshedpur-केपीएल का शानदार आगाज, किंग्स XI पंजाब और टिनप्लेट सुपर किंग्स सेमीफाइनल में



Patna Sahib-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर गुरु के दरबार में मत्था टेका.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *