sirjanhari-“सिरजनहारी” प्रोग्राम के सफलता के लिए साक्ची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मिल रहा है पूरा सहयोग।know more about it.

sirjanhari
DAILY DOSE NEWS

JAMSHEDPUR/22/04/2024/MON/9:19AM
आगामी 5 मई को होने वाले स्त्री सम्मान का कार्यक्रम “सिरजनहारी” की तैयारियां बड़े जोर शोर से चल रही है। जमशेदपुर के साक्ची गुरुद्वारा साहिब में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाओं का समाज के उत्थान के लिए कितना योगदान है। और समाज में महिलाओं की क्या अहमियत है।और सिख इतिहास में महिलाओं की शौर्य वीरता और बलिदान के बारे मे पंजाब से विशेष तौर से पंहुच रहीं पंजाबी सिख महिला प्रचारक बीबी हरप्रीत कौर जी “वाहेनूर” संगत को अवगत कराएंगी।
ये समाचार आप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी, दुपट्टा सागर बिस्टुपुर, नागी मोबाइल कम्यूनिकेशन्स के सहायता से प्राप्त कर रहे हैं।

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur
ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਨਾਗੀ ਮੋਬਾਈਲ ਕਮਯੁਨੀਕੇਸੰਸ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।
Please Read This
कार्यक्रम की विशेषता
इस कार्यक्रम की विशेषता के बारे में जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम स्त्री सम्मान पर आधारित है। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने गुरबाणी के आसा दी वार बाणी में महिलाओं के लिए वर्णन करते हुए कहा कि “सो क्यूँ मंदा आखिए, जित्त जम्मै राजान” अर्थात् महिलाओं का भी समाज में उतना ही योगदान है जितना पुरुषों का। इसलिए हमें महिलाओं को सम्मान देना चाहिए। जिनके कोख से बड़े बड़े राजा महाराजाओं, ऋषि मुनियों और इंजीनियर डॉक्टर आदि जन्म लेते हैं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए साक्ची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह ने कार्यक्रम के आयोजनकर्त्ता सरदार गुरदीप सिंह सलुजा एवं सतीश कुमार मुठरेजा के साथ बैठक के दौरान आश्वस्त करते हुए कहा कि इस नेक कार्य करने के लिए साक्ची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी पदाधिकारी हर प्रकार का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले ने कहा कि साक्ची गुरुद्वारा साहिब में कोई भी सिख संगठन यदि धार्मिक कार्यक्रम करवाना चाहते हैं तो हमारे द्वारा उनको हमेशा स्वीकृति दी जाती है। क्योंकि हमारा मानना है कि गुरु घर में धार्मिक समागम हमेशा होते रहने चाहिए।

इस बीच सिरजनहारी कार्यक्रम के आयोजकों ने जमशेदपुर के सभी सिख संगत से अपील करते हुए कहा कि रविवार 5 मई को होने वाले इस प्रोग्राम में अधिक से अधिक संख्या मे हाजरी भरकर प्रोग्राम को सफल बनाएं।
नोट: जमशेदपुर के बाहर से आने वाले सिख संगत को रहने की व्यवस्था की जाएगी।
संपर्क करें। 8229047688,9431342669

