Loading ...

Sad News-गुरु नानक स्कूल साकची की पूर्व प्रधानाचार्या प्रेम कौर आहूजा का निधन.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Sad News

sikh media

सिख समाज में शोक की लहर, शिक्षाविद् की अंतिम विदाई रविवार को

गुरु नानक उच्च विद्यालय, साकची की पूर्व प्रधानाचार्या एवं शिक्षा जगत की समर्पित हस्ती प्रेम कौर आहूजा का शनिवार सुबह 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

शनिवार को उनके निधन की खबर मिलते ही गुरु नानक विद्यालय परिवार, सिख समाज और उनके पूर्व विद्यार्थियों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रेम कौर आहूजा ने वर्ष 1968 में शिक्षिका के रूप में विद्यालय में योगदान दिया था। इसके बाद उन्होंने करीब 17 वर्षों तक प्रधानाचार्या के रूप में विद्यालय की जिम्मेदारी संभाली और वर्ष 1993 तक अपनी सेवाएं दीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को विशेष प्राथमिकता दी। वे अपने पीछे पुत्र चार्टर्ड अकाउंटेंट गुरविंदर सिंह आहूजा, पुत्री किरणजीत कौर सलूजा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

उनके पुत्र गुरविंदर सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे नीलडीह एनक्लेव, बिरसानगर से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद पार्वती बर्निंग घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 1 सितंबर, मंगलवार को अखंड पाठ रखा जाएगा, जिसका भोग अगले दिन बुधवार को डाला जाएगा। इसके पश्चात टेल्को गुरुद्वारा में कीर्तन एवं अंतिम अरदास होगी।

प्रेम कौर आहूजा के निधन पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेम कौर आहूजा ने अपने अनुभव, समर्पण और कुशल नेतृत्व से विद्यालय को उल्लेखनीय योगदान दिया। कमिटी के महासचिव परमजीत सिंह काले ने कहा कि उन्होंने स्वयं प्रेम कौर आहूजा के कार्यकाल में शिक्षा प्राप्त की थी।

उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ विद्यार्थियों के प्रति अभिभावक जैसा स्नेह रखने वाली शिक्षिका थीं। उन्होंने विद्यालय में अनुशासन और शिक्षा का ऐसा वातावरण बनाया, जिसका लाभ कई पीढ़ियों के विद्यार्थियों को मिला। कमिटी के कई सदस्यों ने भी उनके कार्यकाल में शिक्षा ग्रहण की है।

उनके निधन पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के ट्रस्टी सरदार रविंद्र सिंह, सरदार सतनाम सिंह सिद्धू, सरदार सत्येंद्र सिंह रोमी, चेयरमैन रणधीर सिंह, अजायब सिंह बरियार, सतपाल सिंह राजू, सुखविंदर सिंह निक्कू, कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, सरदार हरपाल सिंह सिद्धू, दलजीत सिंह, मनोहर सिंह मीते, बलवीर सिंह धंजल, गुरपाल सिंह, सुखदेव सिंह, जगमिंदर सिंह, सतवीर सिंह गोल्डू, सन्नी सिंह बरियार सहित अन्य सदस्यों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया।

इसके अलावा सिख स्त्री सत्संग सभा, साकची की प्रधान बीबी जतिंदरपाल कौर, सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की बीबी राज कौर, सिख नौजवान सभा, साकची के अध्यक्ष रोहितदीप सिंह, मोनी रंधावा सहित समाज के अनेक लोगों ने प्रेम कौर आहूजा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *