Proud- अब चीन में भी पढ़ी जाएगी गुरमुखी, चीन ने विश्वविद्यालय पाठ्यक्रमों में पंजाबी को शामिल किया.

Daily Dose 24/7
SIKH MEDIA
चीन की बीजिंग विदेशी अध्ययन विश्वविद्यालय (बीएफएसयू) ने अपनी विदेशी और भारतीय भाषाओं की सूची में पंजाबी भाषा को शामिल किया है।
विश्वविद्यालय ने पंजाबी पढ़ाने के लिए जमीरपाल कौर संधू बाजवा को नियुक्त किया है, जो बठिंडा स्थित पंजाब विश्विविद्यालय के भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विद्यालय की पूर्व डीन और प्रोफेसर रह चुकी हैं। वह पंजाबी भाषा पढ़ाने के साथ-साथ पंजाबी इतिहास और संस्कृति की कक्षाएं भी लेंगी और चीनी शिक्षकों को पंजाबी पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित करेंगी।
पंजाबी को शामिल किए जाने के बाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाने वाली भाषाओं की संख्या बढ़कर 102 हो गई है।विदेशी भाषाओं के ये कार्यक्रम मुख्य रूप से चीनी छात्रों के साथ-साथ राजनयिकों और अधिकारियों को विदेशी भाषाओं में विशेषज्ञता दिलाने के लिए संचालित किए जाते हैं।
courtesy by social media
Top Stories