ranchi-सेना में बढ़ाया जाए सिखों का कोटा,quota for sikhs should be announced in the army
ranchi
daily dose news

रक्षा राज्य मंत्री से मिला सिखों का प्रतिनिधिमंडल
जमशेदपुर की सिख संगत के दर्शन को आऊंगा : मंत्री
जमशेदपुर। शहर के सिखों का एक प्रतिनिधिमंडल देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से राज की राजधानी रांची में मिला। उन्हें गुलदस्ता भेंटकर एवं शॉल ओढ़ाकर सिख समुदाय की ओर से उनका अभिनंदन किया गया।
इस मौके प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय सेना में सिखों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने का आग्रह किया। इसके साथ ही जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन में भाजपा के पक्ष में सिखों की बड़ी भागीदारी पर प्रकाश डाला गया।
Telegram: Contact @dailydosenews247jamshedpur
इस पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सिखों की भाजपा के पक्ष में दिन रात मेहनत करने की सराहना करते हुए सिख नेताओं के प्रति भाजपा संगठन एवं प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी की ओर से आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह जमशेदपुर का दौरा कर सिख संगत के दर्शन करेंगे। वहीं देश की आजादी, देश के निर्माण एवं देश की रक्षा में सिखों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिख पंथ के राष्ट्रवाद के प्रति हर भारतीय नतमस्तक है और प्रधान सेवक और भाजपा इसकी अपवाद नहीं है।
इस प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, झारखंड सिख विकास मंच के संस्थापक गुरदीप सिंह पप्पू, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह, चेयरमैन दमनप्रीत सिंह, चेयरमैन और भाजपा नेता चंचल सिंह भाटिया, राष्ट्रीय सनातन सिख सभा के संयोजक अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, भाजपा नेता सुरिंदर सिंह शिंदे, झारखंड सिख विकास मंच अध्यक्ष दलजीत सिंह, संरक्षक जसवीर सिंह सोनी,