jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा में अकाल गुरमत संगीत अकैडमी द्वारा भव्य समागम आयोजित।

Daily Dose 24/7
SIKH MEDIA
राग आधारित संगीत से गुरबाणी किर्तन गायन किया गया.
जमशेदपुर- शहर के सोनारी स्थित गुरुद्वारा साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से अकाल गुरमत संगीत अकैडमी द्वारा एक भव्य समागम आयोजित किया गया, जिसमें राग आधारित संगीत से गुरबाणी किर्तन गायन किया गया, जिसे सुनकर वहां उपस्थित संगत मंत्रमुग्ध हो गयी, अकाल गुरमत संगीत अकैडमी के संचालक बीबी रविंदर कौर द्वारा सोनारी गुरुद्वारा साहिब में हर शनिवार को साप्ताहिक क्लास के दौरान राग आधारित संगीत की शिक्षा दी जाती है। यह कार्यक्रम उनके विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिसकी संगत द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
बताया जा रहा है कि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान एवं वरीष्ठ सदस्य सरदार गुरदयाल सिंह की बड़ी भूमिका रही है.
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के मौके पर सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन बीबी कमलजीत कौर, प्रधान बीबी रविंदर कौर ने हाजरी भरकर अकाल गुरमत संगीत अकैडमी के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह समेत कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं स्त्री सत्संग सभा की महिलाएं तथा नौजवान सभा के सदस्य मौजूद थे.
समागम के उपरांत गुरु का अतूट लंगर वरताया गया।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories