parkash parv-टूईलाडूंगरी गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया।know more about it.

parkash parv

जमशेदपुर स्थित टूईलाडूंगरी गुरुद्वारा साहिब में स्थानीय स्त्री सत्संग सभा की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष किर्तन दरबार सजा।

ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਸਿਖ ਵਿਜਡਮ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤਾਰ ਕੰਪਨੀ,ਸੈੰਟਰਲ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਜਮਸੈਦਪੁਰ,ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ,ਮੋਸਨ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਅਕੈਡਮੀ ਜਮਸੇਦਪੂਰ,ਅਤੇ ਜਮਸੇਦਪੂਰ ਟਰਕ ਐੰਡ ਟਰੇਲਰ ਏਸੋਸਿਏਸ਼ਨ, ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।

सम्बंधित खबरें

parkash parv


jamshedpur-समाजसेवी राजन गुप्ता ने श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र में भारी संख्या में मेडिसिन सौंपी.


jadugora-आस्था का केंद्र बनता जा रहा है श्री पंच मुखी हनुमान जी का मंदिर.


jamshedpur-लाठीचार्ज का सर्वे रिपोर्ट।


jamshedpur-गुरदयाल सिंह ने दी चेतावनी।सोनारी गुरुद्वारा साहिब में फिर बिगड़ सकता है माहौल।

पिछले दिनों 2 सितम्बर से श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ आरंभ किया गया था। जिसका समापन 4 सितम्बर को सुबह 10 बजे हुआ। उसके उपरांत स्त्री सत्संग सभा की सेक्रेटरी बीबी राज कौर ने शबद गायन किया। उसके बाद स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी जसबीर कौर ने 1 घंटे गुरबाणी किर्तन गायन किया। और संगत को गुरबाणी और गुरु घर से जुड़े रहने का संदेश दिया।

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

इस मौके पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का गुरुद्वारा साहिब में आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे सोनारी गुरुद्वारा साहिब के हेडग्रंथी भाई राम प्रीत सिंह जी ने संगत को बहुत सरल तरीके से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के इतिहास से अवगत कराया। जिसकी संगत द्वारा काफी सराहना की गई।
इस अवसर पर विशेष रूप झारखंड सिख समन्वय समिति के चेयरमैन सरदार गुरमुख सिंह मुखे एवं अध्यक्ष सरदार तारा सिंह अपने पदाधिकारियों के साथ गुरुद्वारा साहिब में मौजूद थे। जिन्हें टूईलाडूंगरी स्त्री सत्संग सभा द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर झारखंड सिख समन्वय समिति के चेयरमैन सरदार गुरमुख सिंह मुखे ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि परमात्मा द्वारा बक्शे हुए इस जीवन को जीने में बहुत सी कठिनाइयों और रुकावटों का सामना करना पड़ता है। जिससे हमें घबराना नहीं चाहिए। वाहेगुरु जी के उपर विश्वास रखते हुए जीवन जीना चाहिए। वो सभी रुकावटों से छुटकारा दिलाते हैं। सोनारी गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सह झारखंड सिख समन्वय समिति के अध्यक्ष सरदार तारा सिंह एवं हरविंदर सिंह मंटू, गुरदीप सिंह काका ने स्त्री सत्संग सभा को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी।
समागम में झारखंड सिख समन्वय समिति के चेयरमैन सरदार गुरमुख सिंह मुखे समेत अध्यक्ष सरदार तारा सिंह, गुरदीप सिंह काका, बलजीत सिंह, अवतार सिंह भाटिया, दलजीत सिंह, मानगो गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान सरदार इंदर सिंह इंदर, टिन प्लेट गुरुद्वारा साहिब के पूर्व पदाधिकारी सरदार अमरजीत सिंह अम्बे, दलजीत सिंह जी दल्ली, हरविंदर सिंह मंटू, अजीत सिंह गंभीर समेत सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के अवसर पर टूईलाडूंगरी गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा द्वाराजेएमएम नेता सरदार अवतार सिंह तारी भी अपने पार्टी के सदस्यों के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और उन्होंने भी स्त्री सत्संग सभा के इस समागम की तारीफ की और प्रधान बीबी जसबीर कौर एवं चेयरमैन बीबी बलविंदर कौर का उत्साह बढ़ाया।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समागम होने चाहिए। जिससे आने वाली पीढ़ी को गुरु इतिहास से जोड़ा जा सके। इस पावन अवसर पर अवतार सिंह तारी ने स्त्री सत्संग सभा को 11000/- रुपये की सहयोग राशि और गुरुद्वारा साहिब के विकास कार्यों के लिए 51 बोरी सिमेंट दान स्वरूप भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *