kirtan diwan-23 फरवरी को साकची गुरुद्वारा में शाम को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान,know more about

kirtan diwan
daily dose news

23 फरवरी को साकची गुरुद्वारा में शाम को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान, पंजाब के रागी अमनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह करेंगे संगत को निहाल
ये समाचार आप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी, दुपट्टा सागर बिस्टुपुर, नागी मोबाइल कम्यूनिकेशन्स के सहायता से प्राप्त कर रहे हैं।

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur
पंजाब के मानसा जिले से पहली बार जमशेदपुर पहुंच रहे रागी अमनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह अपने मधुर गुरबाणी-कीर्तन से शाम के दीवान में संगत को निहाल करेंगे। चार घंटे का विशेष कीर्तन दीवान साकची गुरुद्वारा साहिब में 23 फरवरी, शुक्रवार को आयोजित किया जायेगा।

विशेष कीर्तन दीवान के संपर्क सूत्र हरमीत सिंह राजा ने बताया की रागी अमनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह का कीर्तन कार्यक्रम घाटशिला गुरुद्वारा में 24 और 25 फरवरी को सजेगा परन्तु संगत के प्रेमभरे अनुरोध पर उन्होंने साकची गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार सजाने पर सहर्ष हामी भरी है। हरमीत सिंह राजा ने बताया कि 23 फरवरी को शाम पांच बजे से लेकर रात नौ बजे तक रागी जत्था अपने 15-सदस्यीय टीम के साथ संगत को गुरबाणी कीर्तन श्रवण करायेंगे। इस दौरान रहरास से सुखासन तक की सभी प्रकिया इनके द्वारा ही की पूरी की जायेगी।
इसे भी पढ़ें।
साकची गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि यह शाम का विशेष कीर्तन समागम साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा। उन्होंने अपील करते हुए जमशेदपुर की गुरुप्यारी साध सगंत को आह्वान किया है कि वे कीर्तन दरबार में हाजरी भर गुरु घर की खुशियाँ प्राप्त करें। काले ने कहा दीवान संबंधी जानकारी के लिए 9570048288 पर संपर्क कर सकते हैं। कीर्तन दरबार के बाद गुरु का अटूट लंगर चलाया जायेगा।
ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਨਾਗੀ ਮੋਬਾਈਲ ਕਮਯੁਨੀਕੇਸੰਸ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।
