jamshedpur-आज सीतारामडेरा स्थित गुरुद्वारा साहिब में हरविंदर सिंह जमशेदपुरी करेंगे कथा विचार।know more about it.
jamshedpur
DAILY DOSE NEWS
आज शाम जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान में शहर के प्रसिद्ध सिख कथा वाचक भाई हरविंदर सिंह जमशेदपुरी कथा विचार करेंगे।
[ये समाचार आप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी, दुपट्टा सागर बिस्टुपुर, नागी मोबाइल कम्यूनिकेशन्स के सहायता से प्राप्त कर रहे हैं।]

कार्यक्रम शाम को रहरास के उपरांत 6:45 बजे आरंभ होगा। जिसका समापन 7:45 बजे किया जाएगा।
इस संबंध में भाई हरविंदर सिंह जमशेदपुरी कथा वाचक ने डेली डोज़ न्यूज़ चैनल के संवाददाता से बात करते हुए कहा कि आज की कथा का मूल विषय इक ओंकार है। इक ओंकार का क्या अर्थ है। और इसका गुरबाणी में क्या महत्व है। और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का आरंभ इक ओंकार से क्यों शुरू किया जाता है। आज इस विषय पर कथा विचार करके संगत को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने जमशेदपुर के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों से आग्रह करते हुए कहा कि वो इस प्रकार के समागम निरंतर करवाने की कोशिश करें। जिससे कि संगत को गुरबाणी का असल मकसद समझाया जा सके।

इस बीच गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने जमशेदपुर की समूह संगत से अपील करते हुए कहा कि संगत समय पर गुरुद्वारा साहिब पहुँच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। और गुरुघर की खुशियाँ प्राप्त करें।
ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਨਾਗੀ ਮੋਬਾਈਲ ਕਮਯੁਨੀਕੇਸੰਸ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur
