jamshedpur-एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में शहीदी समागम मनाया गया।

jamshedpur
SIKH MEDIA
विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
यदि आप सिख मीडिया (Daily Dose 24×7) के काम से संतुष्ट हैं और चाहते हैं कि सिख मीडिया सिख समाज के लिए इससे भी बेहतर कार्य करे तो आप सिख मीडिया को नीचे दिए गए स्कैनर पर स्कैन करके सहयोग कर सकते हैं।

जमशेदपुर- शहर के सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 9-10 फरवरी को शहीद बाबा दीपसिंह जी के शहीदी दिवस को समर्पित समागम मनाया गया। जिसमें सिख पंथ के महान विद्वान बाबा बंता सिंह माता कौंला जी के रागी जत्थे भाई अनुप सिंह जी एवं बीबी अमनदीप कौर जी पटना साहिब वाले ने संगत को अपने मनोहर गुरबाणी किर्तन द्वारा मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम आरंभ होने से पहले एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जो कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर एक विशेष समागम में तब्दील हो गयी। उक्त समागम के दौरान कई प्रकार के स्टाल लगाए गए। जिसमें मुख्य रूप से गुरमुखी क्लास की शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को गुरमत ज्ञान प्रतियोगिता के द्वारा अपने इतिहास की जानकारी दी गई। एवं पुरस्कार वितरित किये गए।
सिख मिशनरी कालेज लुधियाना द्वारा धार्मिक पुस्तकों का स्टाल लगाया गया। इस बीच चाइल्ड स्पेशलिस्ट डाक्टर अभिषेक टीम द्वारा फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सिख विजडम ऐकडमी द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोचिंग क्लासेस का स्टाल आकर्षण का केंद्र बना। सिख विजडम ऐकडमी द्वारा विद्यार्थियों को अपने संस्थान के बारे मे अवगत कराया गया। और छात्रों के एडमिशन हुए।
इस दौरान विशेष रूप आये मेहमानों को सम्मानित किया गया। शहीदी समागम के दौरान
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संगत के सहयोग से दोनों दिन गुरु का अटूट लंगर वरताया गया।