jamshedpur-गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु अमरदास जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया।

jamshedpur
SIKH MEDIA
!! भले अमरदास गुण तेरे, तेरी उपमा तोहिं बन आवै!!
JAMSHEDPUR-गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स्त्री सत्संग सभा एवं सिख नौजवान सभा के तत्वावधान से सिखों के तीसरे गुरु श्री गुरु अमरदास जी का प्रकाशोत्सव बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई गुरदीप सिंह निक्कू ने अपने मनोहर गुरबाणी शबद किर्तन गायन करके संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी इंद्रजीत कौर टिम्पी और मनदीप कौर ने भी गुरबाणी शबद किर्तन गायन किया और समां बांधकर संगत को निहाल किया। अरदास के उपरांत संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वरताया गया।
इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरिंदर सिंह मीत प्रधान हरजीत सिंह लाडी, अमरजीत सिंह गांधी, गुरजिंदर सिंह पिंटू, इंद्रपाल सिंह, परमजीत सिंह, गुरचरण सिंह, जितेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, स्वर्ण सिंह, हरजिंदर सिंह, हरभजन सिंह, प्रीतपाल सिंह, परमजीत सिंह भाटिया, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी इन्दरजीत कौर, मनिंदर कौर, अमृत कौर, हरजीत कौर, मनजीत कौर, मनदीप कौर ईत्यादि मौजूद थे।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।