Loading ...

jamshedpur-गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व को समर्पित महान कीर्तन दरबार 30 और 31 दिसंबर को साकची में.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

sikh media jamshedpur

अरदास कर शुरू की गयी तैयारी.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स रिफ्यूजी कालोनी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

सिख पंथ के दसवें गुरु, कलगीधर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव को समर्पित साल के अंतिम दो दिन 30 और 31 दिसंबर को साकची गुरुद्वारा में दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार सजाया जायेगा। इस बाबत सोमवार को गुरु महाराज जी का हुकुम के लिए अरदास कर कीर्तन दिवान के लिए जोर शोर से तैयारियां शुरू की गयीं।

खालसा सेवा दल, जमशेदपुर द्वारा आयोजित ‘महान कीर्तन दरबार’ में प्रख्यात रागी जत्थों द्वारा सबद-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। समागम में प्रमुख रागी जत्थों की भागीदारी इसे और भी विशेष बनाएगी। इनमें भाई सरूप सिंह हजूरी रागी (श्री दरबार साहिब, अमृतसर), बीबी जसप्रीत कौर (पटियाला वाले), ज्ञानी जजबीर सिंह मुख्य ग्रंथी (तरनतारन) और भाई नारायण सिंह हजूरी रागी (साकची गुरुद्वारा साहिब) अपने सबद कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।
साकची गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी अमृतपाल सिंह सिंह गुरुचरणों में अरदास बेनती की जिसमे सन्नी सिंह बरियार, अमरपाल सिंह, श्याम सिंह, गुरबक्श सिंह बक्शी, सोनी सिंह, मणि सिंह अरदास में शामिल हुए।

सिख समुदाय के सदस्यों में इस आयोजन को लेकर गहरा उत्साह देखा जा रहा है, जो धार्मिक आस्था और एकता का प्रतीक बनेगा। यह दो दिवसीय आयोजन गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन दर्शन, खालसा पंथ की स्थापना और उनकी शिक्षाओं पर केंद्रित होगा। आयोजन के दोनों दिन में गुरु का लंगर बरताया जायेगा साथ ही शाम को दीवान में संगत की सेवा में जलपान में चाय और नाश्ते की व्यवस्था रहेगी।

खालसा सेवा दल के सक्रिय पदाधिकारी सन्नी सिंह बरियार ने बताया कि यह आयोजन न केवल स्थानीय सिख समुदाय को एकजुट करेगा, बल्कि कोल्हान क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगत यहां पहुंचेंगे। आयोजन के यूट्यूब पर लाइव टेलीकास्ट किये जाने की भी बात सन्नी सिंह बरियार ने बताई जिससे कि दुनिया भर के सिख भाई-बहन घर बैठे ही इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बन सकें।
खालसा सेवा दल, जामशेदपुर के सक्रिय सदस्य परमजीत सिंह काले ने कहा कि यह कीर्तन दरबार हमें खालसा की शिक्षाओं को अपनाने और समाज सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगा।
इसी क्रम में, खालसा सेवा दल के एक अन्य सदस्य अमरपाल सिंह ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए बताया कि यह महान कीर्तन दरबार गुरु जी की वाणी को जीवंत करने का माध्यम बनेगा। जामशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर में धार्मिक आस्था को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक हैं। खालसा सेवा दल, जमशेदपुर एक प्रमुख सामाजिक और धार्मिक संगठन है, जो सिख समुदाय की सेवा में समर्पित है।


jamshedpur-बलबीर कौर को पदयात्रा मे बाटा चौक रेलवे फाटक चौक में भारी जन समर्थन मिला.


jamshedpur-ਜੋ ਅਵਾਰਡ ਸਾਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਹੈ, ਉਹ ਕਿਸੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਜਾਂ ਸੰਸਥਾ ਦਾ ਨਹੀਂ-ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ. ਭਗਵਾਨ ਸਿੰਘ


jamshedpur-बिस्टूपुर में SAPPHIRE RESTRO, CAFE’ BAR का उद्घाटन। सीजीपीसी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।


Good News-मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने किया सम्मानित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *