Loading ...

jamshedpur-30 और 31 दिसंबर का महान कीर्तन दरबार गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व को होगा समर्पित.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

sikh media jamshedpur

दो दिवसीय कीर्तन दरबार के लिए साकची में अखंड पाठ आरम्भ, 30 दिसम्बर को शोभा यात्रा

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स रिफ्यूजी कालोनी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

सिख पंथ के दसवें गुरु, दसम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव को समर्पित साल के अंतिम दो दिन 30 और 31 दिसंबर को साकची गुरुद्वारा मैदान में दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार के लिए रविवार को अखंड पाठ आरंभ हुआ।
गुरु महाराज जी के हुकुम के उपरांत अखंड पाठ की आरंभता की गई जिसकी समाप्ति मंगलवार को सुबह 9:00 बजे होगी तत्पश्चात 9:30 बजे गुरु ग्रन्थ साहिब की पालकी की एक शोभा यात्रा गुरुद्वारा साहिब से साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित दीवान तक पुष्पवर्षा कर ले जाते हुए संपन्न होगी। शोभा यात्रा का उपराला स्त्री सत्संग सभा, सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की बीबियाँ और नौजवान सभा के सौजन्य से किया जा रहा है।

jamshedpur

अखंड पाठ में के आरंभ कार्यक्रम में झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह माथरू भी रांची से विशेषरूप से पहुँच कर शामिल हुए। उन्होंने आश्वासन दिया किया वे पूर्ण प्रयास करेंगे कि 31 दिसंबर के दीवान में भी हो सके। सन्नी सिंह बरियार, अमरपाल सिंह, गुरबख्श सिंह बख्शी, सोनी सिंह, श्याम सिंह, अमरजीत सिंह, दलजीत सिंह, सतनाम सिंह घुम्मण और साकची गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी अमृतपाल सिंह मन्नन भी अखंड पाठ आरंभ में शामिल हुए। आरंभता की अरदास जत्थेदार जरनैल सिंह की।
गौरतलब है कि खालसा सेवा दल, जमशेदपुर द्वारा आयोजित ‘महान कीर्तन दरबार’ में प्रख्यात रागी जत्थों द्वारा सबद-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। समागम में प्रमुख रागी जत्थों की भागीदारी इसे और भी विशेष बनाएगी। इनमें भाई सरूप सिंह हजूरी रागी (श्री दरबार साहिब, अमृतसर), बीबी जसप्रीत कौर (पटियाला वाले), ज्ञानी जजबीर सिंह मुख्य ग्रंथी (तरनतारन) और भाई नारायण सिंह हजूरी रागी (साकची गुरुद्वारा साहिब) अपने सबद कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। आयोजन के दोनों दिन में गुरु का लंगर बरताया जायेगा साथ ही शाम को दीवान में संगत की सेवा में जलपान में चाय और नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। खालसा सेवा दल के सक्रिय पदाधिकारी सन्नी सिंह बरियार और अमरपाल सिंह ने बताया कि यह आयोजन न केवल स्थानीय सिख समुदाय को एकजुट करेगा, बल्कि कोल्हान क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगत यहां पहुंचेंगे। आयोजन के यूट्यूब पर लाइव टेलीकास्ट किये जाने की भी बात सन्नी सिंह बरियार ने बताई जिससे कि दुनिया भर के सिख भाई-बहन घर बैठे ही इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बन सकें।



jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में आमसभा आयोजित। लिये गए बड़े फैसले।



jamshedpur-सुरजीत सिंह खुशीपुर एवं बलवंत सिंह शेरों ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी को अपने नामांकन दाखिल किया।



jamshedpur-गुरदयाल सिंह मानावाला द्वारा विशाल जनसभा।



jamshedpur-उम्र के आखिरी पड़ाव तक साथ निभाने वाले मौत में भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *