Loading ...

jamshedpur-नामदा बस्ती गुरुद्वारा में 20 सितम्बर को महान कीर्तन दरबार.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

DAILY DOSE 24/7

जमशेदपुर। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में 20 सितम्बर को महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार दलजीत सिंह एवं जनरल सेक्रेटरी सरदार सुखविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से संवाददाता को बताया कि गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाशन पर्व आगामी 20 सितम्बर दिन रविवार को बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाएगा, इसके लिए तैयारियां चल रही हैं, 18 सितम्बर को श्री अखंड पाठ साहिब जी आरंभ किया जाएगा,

जिसकी समाप्ति 20 सितम्बर को सुबह 10 बजे होगा, उसके उपरांत 10 बजे से 11:15 बजे तक कवि सर जत्था भाई रंजीत सिंह, 11:15 से 11:45 तक बीबी जसबीर कौर जी डिंपी, 11:45 से 12:15 बजे तक सोनारी गुरुद्वारा के हेडग्रंथी भाई राम प्रीत सिंह जी अपने मनोहर गुरबाणी किर्तन गायन से संगत को निहाल करेंगे। 12:15 से 1:15 बजे तक मंजीत सिंह जी कथा वाचक संगत को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के इतिहास की जानकारी देगें।

महान कीर्तन दरबार में रागी भाई राम प्रीत सिंह एवं बीबी जसबीर कौर डिंपी द्वारा गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु साहिब की पावन शिक्षाओं से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान संगत गुरु घर की खुशियां प्राप्त करेगी।

कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने क्षेत्र की संगत से बड़ी संख्या में पहुंचकर कीर्तन दरबार में शामिल होने और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *