Loading ...

jamshedpur-गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब टुईलाडूंगरी में श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश गुरुपर्व।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर। गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब, टुईलाडूंगरी में आज शाम सिख नौजवान सभा टुईलाडूंगरी के तत्वावधान में सिख धर्म के चौथे गुरु धन-धन श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश गुरुपर्व अत्यंत श्रद्धा, सत्कार एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस पावन अवसर पर पंथ के महान कीर्तनी भाई साहिब हरमीत सिंह जी के जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन का गायन कर उपस्थित संगत को निहाल किया। गुरबाणी की मधुर धुनों से पूरा गुरुद्वारा साहिब भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। संगत ने गुरु साहिब के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

समागम के दौरान सिख नौजवान सभा एवं संगत के सहयोग से गुरुद्वारा साहिब में भव्य दीपमाला एवं आतिशबाजी की गई, जिससे गुरुद्वारा परिसर जगमगा उठा। सुखासन की समाप्ति के उपरांत संगत के लिए गुरु का लंगर भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने गुरु घर की सेवा एवं लंगर का आनंद लिया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब, टुईलाडूंगरी के ट्रस्टी सरदार रंजीत सिंह, चेयरमैन सरदार सुखदेव सिंह, मीत प्रधान सरदार जसबीर सिंह भोजा, पूर्व प्रधान सरदार जसबीर सिंह पदरी, सरदार जसवंत सिंह भोमा, सरदार गुरदीप सिंह काका, ऑल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सरदार मान सिंह, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बीबी बलजीत कौर अपनी पूरी टीम के साथ, युवा विंग के प्रधान सरदार हरजीत सिंह सहित जमशेदपुर के अनेक गणमान्य एवं वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।

समागम को सफल बनाने में सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार रंजीत सिंह, सतवंत सिंह रोशन, चरणजीत सिंह नवापिंड, जोरावर सिंह, सोनी सिंह, गुरदयाल सिंह, अवतार सिंह खालसा, नवजोत सिंह, हरमन गिल, सन्नी सिंह बल, राहुल सिंह बल, राजा सिंह, सागर सिंह, शशि सिंह, वीरू सिंह, बलराज सिंह बॉबी, मनिंदर सिंह एवं बलजीत सिंह, जसपाल सिंह, निशान सिंह, रोहित सिंह, चरणजीत कौर, संदीप कौर, निर्मल कौर, सतनाम कौर, कुलवंत कौर, रानी कौर, बेबी कौर का विशेष योगदान रहा।

सिख नौजवान सभा टुईलाडूंगरी की ओर से इस पावन अवसर पर गुरु साहिब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा मानवता की सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। समूचा आयोजन श्रद्धा, सेवा, सिमरन एवं गुरु घर के प्रति समर्पण का प्रतीक बना।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *