jamshedpur-गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व.

SIKH MEDIA
अखंड पाठ की समाप्ति के बाद बच्चों ने प्रस्तुत किए धार्मिक कार्यक्रम, कीर्तन और कथा से निहाल हुई संगत
जमशेदपुर, 27 अक्टूबर 2026। गुरुद्वारा सिंह सभा, गौरीशंकर रोड में मंगलवार को सिखों के चौथे गुरु, श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु महाराज के चरणों में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के साथ हुई। अखंड पाठ साहिब की सेवा गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार दर्शन सिंह के परिवार की ओर से करवाई गई। इसके उपरांत गुरुद्वारा परिसर में संचालित गुरु रामदास स्कूल के बच्चों ने गुरु रामदास जी के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। बच्चों के लिए क्विज और लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सतवंत कौर ने गुरु रामदास जी की जीवनी पर कथा कर संगत को उनके जीवन, सेवा, विनम्रता और गुरमत शिक्षाओं से अवगत कराया। इसके बाद इंद्रजीत कौर डिंपी एवं राजवंत कौर ने कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया। गुरु घर के प्रेमी हरभजन सिंह निक्कू ने भी कीर्तन के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया। अंत में गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ने कीर्तन किया, जिसके साथ धार्मिक कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को ट्रॉफियां प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। संगत के बीच मिठाई का प्रसाद वितरित किया गया तथा गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया।
प्रोग्राम को सफल बनाने में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह अमरजीत सिंह गांधी हरजीत सिंह गांधी सेक्रेटरी सुखवंत सिंह इंद्रपाल सिंह ऑडिटर सरबजीत सिंह बरनजीत सिंह परमजीत सिंह गुरजिंदर सिंह हरविंदर सिंह परमवीर सिंह लकी बंदर पाल सिंह गुरचरण सिंह जशनदीप सिंह दलजीत सिंह हरमन सिंह अरिजीत सिंह जसप्रीत सिंह स्वर्ण सिंह सुरेंद्र सिंह लोहार मेडिकल मोहन सिंह जसकरण सिंह जसकरण सिंह आदि का प्रमुख योगदान रहा।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

Top Stories