Loading ...

jamshedpur-श्री गुरु नानक देव जी प्रकाश उत्सव पर 24 नवंबर को सोनारी गुरुद्वारा से निकलेगा भवय नगर कीर्तन.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर l सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी कार्यालय में एक बैठक संपन्न हुई सर्वप्रथम श्री गुरु महाराज के चरणों में अकाली दल के सुखदेव सिंह खालसा द्वारा अरदास कर बैठक की शुरुआत की उसके बाद सरस्वमती से निम्नलिखित निर्णय लिए गए

बैठक में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर 24 नवंबर को सोनारी गुरुद्वारा साहब से सुबह 10:30 बजे नगर कीर्तन आरंभ होगा जो एयरपोर्ट रोड होते हुए डीसी बंगला के सामने से कनेन स्टेडियम में रोड से साकची बड़ा गोल चक्कर होते हुए शाम 5 बजे साकची गुरुद्वारा में पहुंच कर समाप्त होगा और सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा आयोजित सेंट्रल दीवान 26 नवंबर को साकची गुरुद्वारा में होगा l

इसके अलावा गुरु तेग बहादुर साहब माता गुजरी चारों साहबजादे एवं अन्य की शहादत को समर्पित एक विशाल नगर कीर्तन20 दिसंबर को सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी कार्यालय से सुबह 8 बजे निकाला जाएगा जो बिष्टुपुर गम्हरिया गुरुद्वारा के सामने से होते हुए चाईबासा गुरुद्वारा साहिब में दोपहर 12:30 बजे पहुंच कर समाप्त होगा जहां गुरु के अटूट लंगर का प्रबंध चाईबासा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा किया जाएगा इस नगर कीर्तन में सभी लोग अपनी अपनी चार चक्का गाड़ियों के साथ भाग ले सकते हैं l

धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल के प्रधान रविंदर सिंह के प्रस्ताव पर सिख मर्यादा से संबंधित कई गंभीर कड़े निर्णय लिए गए हैं जिसका पालन करने की जिम्मेदारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दी गई है l

बैठक में विशेष रूप से भी निर्णय लिया गया कि कोई भी संस्था कोई धार्मिक समागम किसी गुरुद्वारा में करने के पहले संबंधित गुरुद्वारा कमेटी को विश्वास में लेकर करेंगे

बैठक में 24 नवंबर को निकलने वाले नगर कीर्तन में धार्मिक स्कूल मिडिल स्कूल हाई स्कूल सिख स्त्री सत्संग सभाओ के लॉटरी के माध्यम से नंबर निकाले गए गए

बैठक में प्रधान भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह वरीय उपाध्यक्ष सुजीत सिंह खुशीपुर सुखविंदर सिंह राजू चंचल सिंह हरविंदर सिंह मंटू जोगिंदर सिंह जोगी एवं प्रधान परमजीत सिंह रोशन महासचिव अमरजीत सिंह कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह मुख सलाहकार परविंदर सिंह सोहल कुलविंदर सिंह पन्नू अजीत सिंह गंभीर सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल

प्रधान बलबीर सिंह प्रधान मनजीत सिंह चेयरमैन गुरदयाल सिंह प्रधान इंद्रजीत सिंह प्रधान रविंद्र सिंह प्रधान बलकार सिंह प्रधान सतबीर सिंह प्रधान प्रकाश सिंह प्रधान बलविंदर सिंह प्रधान दलबीर सिंह प्रधान लखविंदर सिंह प्रधान अवतार सिंह सोखी चरणजीत सिंह महासचिव गुरु चरण सिंह शेखर महासचिव गुरचरण सिंह ओंकार सिंह महासचिव हरमीत सिंह जगतार सिंह नागी जसवंत सिंह जसु हरदीप सिंह दीपी मनमोहन सिंह सुखदेव सिंह पनेसर आदि कई अन्य लोग शामिल थे बैठक का संचालन अमरजीत सिंह धन्यवाद ज्ञापन चंचल सिंह सोनारी के प्रधान बलबीर सिंह ने किया.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *