jamshedpur-झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ताजदार आलम की ताजपोशी,सिख समाज ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

Daily Dose 24/7
SIKH MEDIA
झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ताजदार आलम जी ताजपोशी के अवसर पर जमशेदपुर से बड़ी संख्या में सिख समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग रांची पहुंचे। इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधियों ने श्री ताजदार आलम जी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
श्री ताजदार आलम जी को अंग वस्त्र तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर सरदार सतबीर सिंह सुमो जी ने कहा कि श्री ताजदार आलम जी को प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने से अल्पसंख्यक समाज में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने तथा पात्र लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सिख, मुस्लिम, ईसाई, जैन, बौद्ध एवं पारसी सहित सभी अल्पसंख्यक समुदायों की भागीदारी और सम्मान लोकतांत्रिक एवं सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण आधार है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। झारखंड बीजेपी संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री गणेश मिश्रा, श्री अमर बौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बालमुकुंद सहाय, पूर्व अल्पसंख्यक अध्यक्ष श्री अनवर हयात एवं पूर्व अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष श्री कमाल खान सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जमशेदपुर से पहुंचे प्रमुख सिख प्रतिनिधि
इस अवसर पर जमशेदपुर से करमजीत सिंह, कुलवंत सिंह, हैप्पी सिंह, अवतार सिंह, चंचल भाटिया,जसवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे ,हरजीत सिंह हैप्पी सिंह सहित कई सिख समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं सनी खान, रजत जी , बलबीर सिंह जी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
सभी ने श्री ताजदार आलम जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन और समाज के बीच मजबूत संवाद, जनसेवा तथा अल्पसंख्यक समाज के हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना समय की आवश्यकता है। संगठन की मजबूती, समाज की भागीदारी और जनसेवा का संकल्प
रांची में आयोजित इस कार्यक्रम ने जमशेदपुर एवं झारखंड के विभिन्न समुदायों के बीच सामाजिक समरसता, आपसी संवाद और संगठनात्मक सहभागिता का संदेश दिया।
उपस्थित प्रतिनिधियों ने श्री ताजदार आलम जी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करेगा।