jamshedpur-गुरुद्वारा साहब केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि मानव सेवा का भी प्रमुख केंद्र है-Sardar Sailender Singh

SIKH MEDIA
DAILY DOSE 24/7
गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय दर्शन सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन

जमशेदपुर l गुरुद्वारा साहिब गौरी शंकर रोड कैंपस में गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय दर्शन सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया सर्वप्रथम गुरुद्वारा साहब के ग्रंथि ज्ञानी गुरदीप सिंह निक्कू द्वारा गुरु महाराज के समक्ष अरदास की इसके बाद श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक 116 यूनिट रक्त संग्रह किया l
इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है इसलिए अधिक से अधिक रक्तदान कर पुण्य के भागी बने l
इस मौके पर चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहब केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि मानव सेवा का भी प्रमुख केंद्र है.
इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय दर्शन सिंह के जीवन पर भी प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया इस मौके पर सेंट्रल कमेटी की ओर से वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू महासचिव अमरजीत सिंह सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू एवं कई अन्य लोग शामिल हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वर्गीय दर्शन सिंह के पुत्र परमजीत सिंह पम्मा गुरुद्वारा कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष हरजीत सिंह लाडी पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह गांधी एडिटर सरबजीत सिंह बाऊ मनजीत सिंह मलटू पलविंदर सिंह गुरजिंदर सिंह पिंटू रविंद्र सिंह जितेंद्र सिंह शालू अमरीक सिंह रेखराज स्वर्ण सिंह जुगनू सिंह जितेंद्र सिंह हैप्पी नौजवान सभा के प्रधान हरमन सिंह इंद्रजीत कौर आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही.
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories