Loading ...

jamshedpur-सीजीपीसी कार्यालय का नया लुक आया सामने।संगत को जल्द अत्याधुनिक लुक देखने को मिलेगा।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

संगत के सहयोग से जहां धार्मिक समागम बड़े स्तर पर किए जा रहे हैं। वहीं समाज के हित के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स रिफ्यूजी कालोनी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

जमशेदपुर: शहर के सिख समुदाय की सर्वोच्च संस्थान सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संगत के सहयोग से जहां धार्मिक समागम बड़े स्तर पर किए जा रहे हैं। वहीं समाज के हित के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। पिछले लगभग तीन साल में सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की टीम द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को युद्धस्तर पर किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रधान सरदार भगवान् सिंह जी के ड्रीम प्रोजेक्ट गुरु रामदास भलाई केन्द्र एवं सिख विजडम ऐकडमी सफलतापूर्वक चल रहा है।जिसकी सराहना जमशेदपुर ही नहीं बल्कि आसपास के शहरों में भी इसकी चर्चा की जा रही है।

बताते चलें कि सीजीपीसी कार्यालय में स्थित गुरु रामदास भलाई केन्द्र में जरुरतमंद मरीजों को शहर के नामचीन डाक्टर फ्री ओपीडी के साथ साथ दवाईयां भी फ्री मे दे रहे हैं। साथ ही सिख विजडम ऐकडमी में शहर के नामी स्कूलों के शिक्षकों द्वारा सभी विषयों की शिक्षा दी जा रही है।
उक्त दोनों विभागों के सफलतापूर्वक संचालन से उत्साहित होकर सीजीपीसी टीम द्वारा अब बहुत जल्द 30 बेड का अस्पताल शुरू करने की योजना है।

सिख मीडिया के एक सर्वे के मुताबिक स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान आम जनमानस ने कहा कि जो काम पिछले कई दशकों में नहीं हुआ था।वह पिछले तीन साल में देखने को मिला।जिसकी उन्हें उम्मीद भी नहीं थी।उक्त सर्वे में सभी वर्गों एवं सभी समाज के लोग शामिल थे।

jamshedpur

सरदार भगवान् सिंह के नेतृत्व मे उनकी भावी टीम हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए अपने अथक परिश्रम एवं प्रयास से सीजीपीसी कार्यालय को अति आधुनिक लुक देने का प्रयास कर रहे हैं। अक्सर आपने सरकारी या गैर सरकारी कार्यालयों का आकर्षित करने वाला लुक देखा होगा। और एक बार मन में जरूर आया होगा कि काश इस प्रकार का सुंदर दिखने वाला लुक सिख संस्थान का भी हो। तो आप हो जाएं तैयार अपने सिखों की सर्वोच्च संस्था सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बहुत जल्द आप सभी को एक सुंदर लुक देने वाले सिख कार्यालय का तोहफा देने जा रही है। जिसे देखकर आप भी गर्व महसूस करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *