Loading ...

jamshedpur-खालसा सृजना दिवस के मौके पर सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी द्वारा खास प्रोग्राम।know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

खालसा सृजना दिवस के मौके पर सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी द्वारा खास प्रोग्राम।

जमशेदपुर: सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिख बच्चों और युवाओं में सिख परम्परागत दस्तार एवं दुमाला सजाने के मुकाबले और सिख पंथ के इतिहास और धर्म के बारे मे जानकारी हेतु गुरमत ज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हर उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं। (नीचे पढें पूरी खबर)

इस संबंध में गुरमत ज्ञान मेले से संबंधित आयोजकों में बीबी जशमिन कौर, बीबी हरमीत कौर एवं सरदार गुरदीप सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि खालसा सृजना दिवस के मौके पर लगाये जा रहे इस मेले का उद्देश्य सिख समाज को अपने विरसे से अवगत कराने का है। दस्तार एवं दुमाला सजाने की ट्रेनिंग देने वाले शिक्षक सरदार अमनदीप सिंह भी इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं। (नीचे पढें पूरी खबर)

jamshedpur

बताते चलें कि गुरुद्वारा साहिब में हर रविवार शाम को बच्चों को गुरमुखी सिखलाई एवं सिख इतिहास की जानकारी की कक्षाएं उक्त आयोजकों द्वारा की जाती हैं। और जब भी जमशेदपुर में कोई बड़ा समागम होता है।वहां स्टाल लगाकर क्विज़ के माध्यम से उन बच्चों की परीक्षा भी ली जाती है। और उन्हें प्राइज भी दिया जाता है। (नीचे पढें पूरी खबर)

jamshedpur

खालसा सृजना दिवस एवं वैसाखी पर्व के मौके पर शहीद बाबा दीपसिंह जी गुरुद्वारा सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा करवाए जा रहे इस कार्यक्रम की चहुंओर प्रशंसा की जा रही है।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा के समस्त पदाधिकारियों द्वारा संगत से अपील की गई है कि अपने बच्चों को इस आयोजन में जरूर भेजें। और सिख विरासत से अपने बच्चों को जोड़ें। कार्यक्रम रविवार दिनांक 13/04/2025 को सुबह 11 बजे आरंभ किया जाएगा।

PLEASE READ THIS ALSO



jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में “गुरमत शिक्षा कैंप” 🎒📚🎓 का भव्य उद्घाटन।



jamshedpur-वरिष्ठ समाजसेवी जोगी मिश्रा उर्फ गुरु जी पंचतत्व में विलीन पार्वती घाट में किया गया दाह संस्कार.



jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में बनेगा हाइटेक लंगर हाल, 5 सदस्यीय टीम का गठन।



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा के नवनियुक्त प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर हुए सम्मानित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *