jamshedpur-ज्ञानी पिंदरपाल से मिली सोमू को सीख,know about the matter.
jamshedpur
daily dose news

19/02/2024/Mon
सिख पंथ के महान कथावाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह ने कहा कि झारखंड में सिखी का निशान (ध्वज) बुलंद है और यहां गुरु महाराज की अपार कृपा है।
ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਨਾਗੀ ਮੋਬਾਈਲ ਕਮਯੁਨੀਕੇਸੰਸ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।

यहां के लोग बहुत ही सीधे सरल है और प्रकृति के साथ जुड़े हुए हैं जो सिख धर्म का मूल आधार भी है। यहां उनके हित में काम करने के वाहेगुरु ने अनेक अवसर दिए हैं। उक्त बातें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू से कही।
https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

युवा सिख नेता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला और झारखंड में रहनेवाले सिखों के धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनीतिक गतिविधियों के संबंध में जानकारियां दी।
इसके साथ ही झारखंड शिल्प कला उद्योग निर्मित लकड़ी का ब्रश एवं बिरु शॉल तथा डोगरा पेंटिंग उन्हें भेंट की गई।
ये समाचार आप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी, दुपट्टा सागर बिस्टुपुर, नागी मोबाइल कम्यूनिकेशन्स के सहायता से प्राप्त कर रहे हैं।

ज्ञानी पिंदरपाल सिंह ने गुरु नानक देव जी को उद्धृत करते हुए कहा कि वे जहां भी रहे अपनी खुशबू फैला आडंबर, कर्मकांड, कुरीतियों, पाखंड से दूर रहने को लोगों को प्रेरित करते रहे और उन्हें नेक कमाई कर जरूरतमंद लोगों की सेवा करने पर बल दिया और हमें भी उस रास्ते पर चलने की जरूरत है। सेवा करने वाले सामने वाले का धर्म जाति भाषा रंग रूप नहीं देखते हैं क्योंकि हर इंसान में खुदा अल्लाह ईश्वर वाहेगुरु है और हमें उसकी सेवा कर खुद की आत्मा को प्रफुल्लित और प्रसन्न रखना है।
इसे भी पढ़ें।