Loading ...

jamshedpur-सिख नौजवान सभा सोनारी द्वारा गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर छबील सेवा का आयोजन.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

सोनारी, जमशेदपुर | 21 जून 2026

सिख नौजवान सभा सोनारी द्वारा गुरुद्वारा साहिब सोनारी के मार्गदर्शन में श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में ऑटो स्टैंड, कागलनगर, सोनारी में छबील सेवा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राहगीरों, यात्रियों एवं स्थानीय निवासियों को ठंडा मीठा जल (छबील) तथा चने का प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा का उद्देश्य मानवता की सेवा करना तथा श्री गुरु अर्जन देव जी के त्याग, बलिदान एवं सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।

सिख नौजवान सभा सोनारी के सदस्यों एवं सेवादारों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सेवा में भाग लिया। सभा की ओर से सभी सहयोगियों, दानदाताओं एवं संगत का धन्यवाद व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह सेवा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस अवसर पर स. अमनदीप सिंह, अध्यक्ष, सिख नौजवान सभा सोनारी ने कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी का बलिदान मानवता, सत्य और धर्म की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने तथा समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

छबील सेवा को स्थानीय लोगों द्वारा अत्यंत सराहा गया तथा बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ प्राप्त किया। सिख नौजवान सभा सोनारी भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों का आयोजन करती रहेगी।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *