jamshedpur-बिरसानगर में एक सिख परिवार द्वारा अपनी निजी जमीन पर संस्थापक जे एन टाटा की प्रतिमा लगाई गई,know more about it.
jamshedpur
3rd/March/2024

DAILY DOSE NEWS
जमशेदपुर शहर और टाटा संस के संस्थापक जे एन टाटा की जयंती के मौके पर पूरा जमशेदपुर शहर एक तरफ संस्थापक दिवस मना रहा था वहीं दूसरी ओर टेल्को के एक सिख सरदार केवल सिंह परिवार ने टेल्को के बिरसानगर में अपनी निजी जमीन पर जे एन टाटा की प्रतिमा लगाकर उन्हें अपने तरीके से नमन किया और झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान एवं सी जीपीसी के चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह के करकमलो से पुष्प अर्पित करवा कर प्रतिमा का अनावरण किया साथ ही केक काटकर टाटा साहब का जन्म दिन मनाया गया
इस विशेष मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह ने जै एन टाटा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें शहर का अन्नदाता बताया साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सरदार केवल सिंह उनकी पत्नी रीता कौर पुत्र जगजीत सिंह की प्रशंसा करते हुए निस्वार्थ रूप से जमशेदपुर के अन्नदाता जेएन टाटा की प्रतिमा लगाकर यह साबित कर दिया कि आज भी निस्वार्थ लोग दुनिया में मौजूद है इस मौके पर सरदार केवल सिंह परिवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं केंद्रीय सिख स्त्री सत्संग सभा ने शॉल बैठकर उन्हें सम्मानित किया
सरदार केवल सिंह ने कहा कि मैं बहुत वर्षों से सोच रहा था की जै एन टाटा शहर के अन्नदाता है मैं अपने तरीके से उनका आभार व्यक्त करना चाहता था इसलिए मैंने टाटा जी की प्रतिमा लगाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है
इस विशेष मौके पर सीजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल टेल्को गुरुद्वारा के चेयरपर्सन अजीत सिंह हीरा सिंह कलसी सचि व जसपाल सिंह जगतार सिंह नागी सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरपर्सन कमलजीत कौर चेयरपर्सन सुखजीत कौर के अलावा केवल सिंह रीता कौर जगजीत सिंह अंकित कौर बिशन सिंह विनोद सिंह बलबीर सिंह आदि कई लोग उपस्थित थे