Loading ...

jamshedpur-sakchi gurudwara committee elections

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

साक्ची गुरुद्वारा चुनाव: मंटू गुट का पोस्टर फिर फाड़ा गया। बवाल मचा मामला पहुंचा थाना।

SIKH MEDIA

जमशेदपुर: गुरुनानक मॉडल स्कूल साक्ची की एक टीचर द्वारा अपने ही स्कूल के एक छात्र को लालच देकर मंटू गुट के पोस्टर को फाड़ने का गंभीर मामला सामने आया है।

जिसमें स्कूल के छात्र ने उक्त टीचर पर पेंसिल बाक्स, पेन, कॉपी, स्कूल बैग ईत्यादि देने का लालच देकर साक्ची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के भावी उम्मीदवार हरविंदर सिंह मंटू के पोस्टर फाड़ने के लिए कहा।

jamshedpur

इस संबंध में काशीडीह के रहने वाले छात्र ने संवाददाता को बताया कि जसविंदर कौर नामक स्कूल टीचर ने उसे लालच देकर पोस्टर फाड़ने के लिए कहा। पर जैसे ही वह पोस्टर फाड़ने लगा वहा किसी काम से जा रहे वजीर सिंह ने उसे पोस्टर फाड़ते हुए देख लिया। और पकड़ कर जोगिंदर सिंह जोगी के ऑफिस में ले आए। वहां पर बच्चे ने जसविंदर कौर टीचर का नाम लिया। बताया जा रहा है कि उक्त टीचर के रिश्तेदार निशान सिंह की कमेटी में उच्च पद पर बैठे हैं। और पोस्टर फाड़ने का काम उन्ही के इशारे पर हुआ है।
पोस्टर फाड़ने की खबर जैसे ही मंटू गुट के लोगों को मिली सब इकठ्ठे हुए और सहनशीलता का परिचय देते हुए। सबसे पहले साक्ची थाना में आरोपी टीचर जसविंदर कौर के खिलाफ शिकायत दर्ज की।

ये समाचार आप
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर,मोशन ऐजुकेशन ऐकडमी,सिख विजडम
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

टीचर जसविंदर कौर के खिलाफ खोला गया मोर्चा।

पोस्टर फाड़ने से मंटू गुट के लोग गुस्से में हैं। उनका कहना है कि यदि स्कूल में ऐसी टीचर जो बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के बजाय गलत काम करने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं। ऐसी टीचर को स्कूल से बर्खास्त कर देना चाहिए। सरकार टीचर को बच्चों के अच्छे भविष्य और अच्छी शिक्षा देने के लिए वेतन देती है। लेकिन लगता है उक्त टीचर ने बच्चों का भविष्य खराब करने का ठेका ले रखा है। ऐसी टीचर को स्कूल से अविलम्ब बर्खास्त करना चाहिए। जोगिन्दर सिंह जोगी ने कहा कि इसकी शिकायत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से भी की जाएगी।

JAMSHEDPUR

PLEASE READ THIS ALSO



jamshedpur-वरिष्ठ समाजसेवी जोगी मिश्रा उर्फ गुरु जी पंचतत्व में विलीन पार्वती घाट में किया गया दाह संस्कार.



jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में बनेगा हाइटेक लंगर हाल, 5 सदस्यीय टीम का गठन।



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा के नवनियुक्त प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर हुए सम्मानित।



jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में चल रहे चार दिवसीय गुरमत ज्ञान समर कैंप का समापन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *