Loading ...

jamshedpur-अकाली दल का हुआ अपमान, विरोधियों द्वारा हंगामे के बाद स्क्रूटिनी रोकी गई: रोमी

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

विरोधियों द्वारा सिख क़ौम का सर नीचा और शर्मसार कर दिया है-SHYAM SINGH

ट्रस्टियों संग चुनाव संयोजक मंडल की बैठक कल, अगली कार्रवाई पर होगा ठोस निर्णय

रविवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में विरोधी गुट द्वारा भारी हो हल्ला और हंगामे के बाद धार्मिक स्क्रूटिनी (जाँच परीक्षा) को फ़िलहाल स्थगित कर दिया गया है। स्क्रूटिनी रोके जाने के निर्णय के बाद चुनाव संयोजक सतिंदर सिंह रोमी ने इस पर गहरा रोष जताते हुए विरोधियों के दुस्साहस को कायराना हरकत बताया।

ये समाचार आप
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर,मोशन ऐजुकेशन ऐकडमी,सिख विजडम
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

सतिंदर सिंह रोमी और श्याम सिंह ने कहा विरोधी गुट ने स्क्रूटिनी प्रक्रिया में बाधा डालकर ना केवल अकाली दल के सम्मानित सदस्यों का अपमानित किया है बल्कि पूरी सिख क़ौम का सर नीचा और शर्मसार कर दिया है।
मामले की नजाकत और गंभीरता को समझते हुए साकची गुरुद्वारा साहिब के ट्रस्टी अवतार सिंह फुर्ती और सतनाम सिंह सिद्धू को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। सतनाम सिंह सिद्धू ने बताया कि वे सोमवार को ट्रस्टियों के एक बैठक करेंगे उपरांत संयोजक आउट सह-संयोजक के साथ बैठक के बाद ठोस निर्णय ले सकते है।

धार्मिक स्क्रूटिनी (जाँच परीक्षा) के लिए पहुंचे उम्मीदवार सुखविंदर सिंह राजू को विरोधी खेमे द्वारा कार्यालय के भीतर जाने से जबरदस्ती रोका गया हालांकि कार्यकारी प्रधान निशान सिंह दरबार साहिब में स्क्रूटिनी के लिए हाजिर रहे परंतु विरोधी गुट विरोध के कारण ने अकाली दल के सदस्यों के साथ प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। स्क्रूटिनी के लिए अकाली दल के सदस्य सुखदेव सिंह खालसा, गुरदीप सिंह, रविन्द्र सिंह, रविंद्रपाल सिंह पहुंचे थे।
स्थिति के बिगड़ने की संभावना की आशंका के मद्देनजर संयोजक सतिंदर सिंह रोमी पहले ही साकची थाना में आवेदन कर पुलिसबल की तैनाती के लिए आग्रह किया था। साकची थाना के प्रभारी आनंद मिश्रा ने बड़े सुलझे तरीके से स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा जिस कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटने से बच गई।

jamshedpur

बाद में सतिंदर सिंह रोमी ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में शाम के वक्त रहरास साहिब का पाठ चल रहा था, विरोधी गुट ने इस बात का लिहाज भी नहीं रखा की गुरु साहिब के सम्मान में गुस्ताखी ना हो। यह उनकी ओछी मानसिकता के परिचायक होने का सबूत देती है।
ज्ञातव्य है कि रविवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में उम्मीदवार निशान सिंह और सुखविंदर सिंह राजू की शाम को पाँच बजे धार्मिक स्क्रूटिनी होनी थी।

PLEASE READ THIS ALSO



jamshedpur-कलगीधर मध्य विद्यालय विवाद प्रकरण: जिला शिक्षा अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम द्वारा आदेश जारी।



jamshedpur-जुगसलाई रेंट पीयर्स एसोसीसन का पुनर्गठन सरदार शैलेंद्र सिंह अध्यक्ष बनाए गए.



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा चुनाव 2026-2029



Education-गुरु नानक उच्च विद्यालय का मैट्रिक परिणाम शानदार शत-प्रतिशत.

सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा ग्रंथी रागी सिंह सेवादारों और अब पाठी सिंह के लिए मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने की योजना आगामी जून महीने से आरम्भ होगी। जिसकी मुकम्मल तैयारी कर ली गयी है। इस योजना से संबंधित लोग और स्थानीय संगत काफी सराहना कर रही है।
बताते चलें कि सरदार भगवान् सिंह जब से सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद पर आसीन हुए हैं। शहर में समाज हित के अनेक काम किए जा रहे हैं। उन्होंने अपने टीम के सहयोग से शहर में धार्मिक एवं सामाजिक ढांचा को एक नई उर्जा और नया रूप दिया है। जिसमें सिख विजडम एकेडमी तथा गुरु रामदास भलाई केन्द्र उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। और वह दोनों प्रोजेक्ट संगत के सहयोग से बखूबी चल रहा है।

जमशेदपुर के मुख्तार सिंह पिछले 7 सालों से नि:स्वार्थ भाव से लोगों को सिखाते हैं योग साधना।
जमशेदपुर: शहर के जाने माने योगगुरु सरदार मुख्तार सिंह पिछले सात सालों से लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योगसूत्र की शिक्षा दे रहे हैं। PLEASE KNOW MORE ABOUT IT PREVIOUS NEWS OF-OUR SITE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *