jamshedpur-भाई दलजीत सिंह के प्रधान बनने से नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक गतिविधियों में आई तेजी।know more about it.
1 min readjamshedpur
SIKH MEDIA
DAILY DOSE NEWS
भाई दलजीत सिंह के प्रधान बनने से नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक गतिविधियों में आई तेजी।
जमशेदपुर: नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई दलजीत सिंह के नेतृत्व में गुरुद्वारा साहिब में अनेक प्रकार के धार्मिक एवं समाजिक कार्य हो रहे हैं। कहा जाता है कि यदि घर का मुखिया अच्छे संस्कार का हो तो घर का माहौल भी अच्छा रहता है। उसी प्रकार से जमशेदपुर शहर के नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा साहिब में जब से भाई दलजीत सिंह जी प्रधान बने हैं। उनके नेतृत्व में स्थानीय संगत में धर्म और समाज के प्रति जागरुकता बढ़ी है। इसकी वजह भाई दलजीत सिंह जी खुद एक ग्रंथी की भूमिका में वर्षों से गुरु घर की सेवा निभा रहे हैं। नामदा बस्ती की संगत अब उन्हें कमेटी के प्रधान के रूप में पाकर धन्य महसूस कर रही है।
इस संबंध में सिख मीडिया एवं डेली डोज़ न्यूज़ चैनल के संवाददाता ने भाई दलजीत सिंह से संपर्क कर जानकारी हासिल की।
भाई दलजीत सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इलाके के बच्चों और युवाओं को अपने माँ बोली पंजाबी भाषा से जोड़ने के उद्देश्य से हर शनिवार और रविवार को गुरमुखी क्लास चलाई जाती है। जिसमें जसबीर कौर एवं सुखविंदर सिंह बच्चों को गुरमुखी लिपि की पढ़ाई करवाते हैं। जिसमें नामदा बस्ती के अलावा मनीफीट,जेम्को,गोलमुरी के लगभग 40 से 50 बच्चे गुरमुखी भाषा की शिक्षा ले रहे हैं। इसके अलावा सिखों की पहचान दस्तार सजाने की सिखलाई का भी आयोजन किया जाता है।उसमें भी लगभग 30 से 35 बच्चे शामिल होते हैं। और उनमें भारी उत्साह देखने को मिलता है। जिसमें शहर के जाने माने टर्बनेटर राजकमल जीत सिंह एवं उनके सहयोगी संदीप सिंह बच्चों एवं युवाओं को दस्तार सजाने की ट्रेनिंग देते हैं।भाई दलजीत सिंह जी स्वयं भी दस्तार सजाने और गुरमुखी भाषा सिखाने की क्लास लेते हैं। जिससे बच्चों में खासकर युवाओं में खासा जोश देखा गया।
भाई दलजीत सिंह जी ने आगे कहा कि आगामी 21 दिसंबर से शहीदी सप्ताह को मुख्य रखते हुए गुरुद्वारा साहिब में 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 5 बजे तक लड़ीवार विशेष कथा होगी। जिसमें संगत को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार की शहीदी के बारे मे अवगत कराया जाएगा।
26 दिसंबर को श्री अखंड पाठ आरंभ किया जाएगा जिसकी समाप्ति 28 दिसंबर को होगी।
29 दिसंबर को साहिबजादों की शहीदी को समर्पित दस्तार कंपटीशन करवाया जाएगा। जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा।
गुरमुखी भाषा की क्लास का समय इस प्रकार है।
शनिवार एवं रविवार
11 बजे से 1 बजे तक भाई दलजीत सिंह जी प्रधान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती
रेगुलर क्लास प्रतिदिन
शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक बीबी जसबीर कौर जी एवं सरदार सुखविंदर सिंह जी
कौम के भलाई के इस कार्य में कमेटी के इन सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलता है, जिसमें मुख्य रूप से परमजीत सिंह बोझा प्रताप सिंह मनोरपुरा सूरदारपाल सिंह बलबीर सिंह श्याम सिँह पनु सुखविंदर सिंह सर्बजीत सिंह हीरो पाजी गोल्डी पाजी डोनपुरिय्या जगदीप सिंह रंजीत सिंह कालू बलबीर सिंह सर्बजीत सिंह जसवंत सिंह भोमा सतनाम सिंह दीपक सिंह तिरलोक सिंह राजा सुखविंदर सिंह जसपाल सिंह गुरदीप सिंह जसबीर सिंह राजवंत सिंह, बलबीर सिंह किशोर कोमार शर्मा कुलदीप सिंह कमलजीत सिंह राजा सिंह सूरज सिंह अवतार सिंह सरबजीत सिंह शबो मंजीत सिंह आदि शामिल हैं।
ये समाचार आप
*देशी डिलाइट
*जेमको गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी
*गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा प्रधान बीबी इंद्रजीत कौर जी टिम्पी
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिन प्लेट
*सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर
*जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ओनर एशोसिएशन
*सिख विजडम
*मोशन ऐजूकेशन जमशेदपुर
*दुपट्टा सागर बिस्टुपुर
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ
*ਦੇਸੀ ਡੀਲਾਇਟ
*ਜੇਮਕੋ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ
*ਗੋਰੀਸੰਕਰ ਰੋਡ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਇਸਤਰੀ ਸਤਸੰਗ ਸਭਾ ਪ੍ਧਾਨ ਬੀਬੀ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੋਰ ਜੀ ਟਿੰਪੀ,
*ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ,
*ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ,
*ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,
*ਸਿਖ ਵਿਜਡਮ,
*ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ,
*ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ,
*ਸੈੰਟਰਲ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਜਮਸੈਦਪੁਰ,
*ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ,
*ਮੋਸਨ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਅਕੈਡਮੀ ਜਮਸੇਦਪੂਰ,
*ਜਮਸੇਦਪੂਰ ਟਰਕ ਐੰਡ ਟਰੇਲਰ ਔਨਰ ਏਸੋਸਿਏਸ਼ਨ,
ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।