Loading ...

jamshedpur-रंजीत सिंह टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा नौजवान सभा के प्रधान बनाये गये।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

जमशेदपुर: शहर के टुईलाडुंगरी स्थित गुरुद्वारा साहिब के नौजवान सभा के प्रधान पद पर आज रंजीत सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान बनाये गए।

ये समाचार आप बीबी इंद्रजीत कौर स्त्री सत्संग सभा प्रधान गौरीशंकर रोड,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामद,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

jamshedpur

इस संबंध में जानकारी देते हुए नौजवान सभा के स्थानीय सदस्य सरदार जसबीर सिंह गिल ने संवाददाता को बताया कि आज रविवार दिनांक 20/07/2027 को गुरुद्वारा साहिब टुईला डुंगरी गोलमुरी में सभी सदस्यों ने हाजरी भरी। और हजूरी रागी साहब ने गुरु बाणी कीर्तन गायन किया। उसके उपरांत हेडग्रंथी साहिब जी ने गुरु महाराज जी के समक्ष अरदास की। इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समूह साध संगत ने बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयकारों के साथ सरदार रंजीत सिंह को सिख नौजवान सभा का प्रधान घोषित किया।

और वहाँ मौजूद टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह एवं ट्रस्टी सरदार रंजीत सिंह ने नवनिर्वाचित प्रधान का मुंह मीठा कराया।और आशिर्वाद दिया।

एक सवाल के जवाब में नवनिर्वाचित प्रधान सरदार रंजीत सिंह ने कहा कि वह सभी संगत को साथ लेकर चलेंगे। और गुरु घर की सेवा के लिए सबको प्रेरित करते रहेंगे। ताकि संगत गुरबाणी से जुड़े और अपना जीवन सफल बनाए। उन्होंने कहा कि इस गुरुद्वारा साहिब में दो स्त्री सत्संग सभाएं है। कोशिश करेंगे कि उन सबको एक साथ एक ही स्त्री सत्संग सभा बनाया जाए और सभी एक साथ मिलकर गुरु घर की सेवा करें।

इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रधान सरदार रंजीत सिंह,जसबीर सिंह गिल के अलावा सैकड़ों की संख्या में समर्थक एवं स्थानीय स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी जसबीर कौर एवं सैकड़ों की संख्या में स्त्री सत्संग सभा की महिलाएं तथा बुजुर्गो समेत अन्य गणमान्य लोगों ने नौजवान सभा के नवनिर्वाचित प्रधान को बधाई दी।

PLEASE READ THIS ALSO



jamshedpur-सड़क हादसे में मृत परिवार के आश्रित को राज्य सरकार द्वारा चार लाख देने का स्वागत-सरदार शैलेंद्र सिंह



jamshedpur-बेअदबी मामले पर बना कानून: जाने मास्टरमाइंड तक कैसे पहुंचेगी पंजाब पुलिस।



CGPC NEWS-ਟੈਲਕੋ ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਦੇ ਦੁਬਾਰਾ ਚੁਣੇ ਗਏ ਮੁਖੀ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸੀਜੀਪੀਸੀ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।



jamshedpur-पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त एवं नवनियुक्त सिटी एसपी ललित मीणा से सिख मीडिया की औपचारिक मुलाकात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *