Loading ...

jamshedpur/puri-आरती साहिब गुरुद्वारा जगन्नाथ पुरी में सालाना दो दिवसीय गुरमत समागम 4 एवं 5 अप्रैल को।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur/puri

SIKH MEDIA

पंथ प्रसिद्ध कथावाचक एवं रागी जत्थे अपने मनोहर गुरबाणी किर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर/पुरी- उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी स्थित मशहुर आरती साहिब गुरुद्वारा में हर साल की भांति इस साल भी आगामी 4 एवं 5 अप्रैल को महान गुरमत समागम करवाया जाएगा।
जिसमें पंथ प्रसिद्ध कथावाचक एवं रागी जत्थे अपने मनोहर गुरबाणी किर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे।

इस संबंध में गुरुद्वारा साहिब के प्रतिनिधि सरदार सुच्चा सिंह ने मीडिया को दूरभाष के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उक्त दो दिवसीय सालाना गुरमत समागम में 4 अप्रैल दिन शनिवार को पुरी स्थित गुरुद्वारा बाउली साहिब एवं 5 अप्रैल दिन रविवार को आरती साहिब गुरुद्वारा में गुरमत समागम रखा गया है।

बताते चलें कि गुरुद्वारा आरती साहिब गुरु नानक देव जी के द्वारा आरती शब्द के गायन को समर्पित यादगार स्थान है जो कि संत बाबा शमशेर सिंह जी द्वारा स्थापित है ।गुरुद्वारा बावली मठ साहिब श्री गुरु नानक देव जी के चरण छोह प्राप्त ऐतिहासिक गुरुद्वारा है जहां गुरु साहिब ने खारे जल को मीठे जल में परिवर्तित किया था। यह स्थान पंथ से बिछड़ा पहला स्थान है जो संत बाबा शमशेर सिंह जी, बाबा जगदीप सिंह एवं संगत के अथक प्रयास से पंथ को दोबारा प्राप्त हुआ है। आगामी 4 एवं 5 अप्रैल को दोनों स्थानों पर संत बाबा शमशेर सिंह एवं बाबा जगदीप सिंह जी एवं समूह संगत के सहयोग से महान गुरमत समागम करवाया जाएगा।

आरती साहिब गुरुद्वारा के प्रबंधकों ने देश विदेश के समूह संगत से अपील करते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हाजरी भरकर अपना जीवन सफल करें।



jamshedpur-समाज में झूठ और प्रोपेगेंडा परोसना कौमी एकता को कमजोर करता है- भगवान सिंह



Sad News-किताडी स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन मनजीत कौर का निधन.



jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में आमसभा आयोजित। लिये गए बड़े फैसले।



jamshedpur-सुरजीत सिंह खुशीपुर एवं बलवंत सिंह शेरों ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी को अपने नामांकन दाखिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *